5,000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme C21Y की कीमत VDN 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) है, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VDN 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 14:15 IST
ख़ास बातें
  • Realme C21Y में मौजूद है दो कॉन्फिग्रेशन
  • रियलमी सी21वाई का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है
  • ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है फोन

ब्लैक कैरो और कैरमेल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है Realme C21Y

Realme C21Y स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की C सीरीज़ का हिस्सा होने के नाते एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। फोन में सेल्फी के लिए नॉच डिस्प्ले दिया गया है, वहीं फोन के तीन किनारों के बेजल्स स्लिम हैं लेकिन बॉटम में स्थित बेजल मोटा है। इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। रियलमी सी21वाई फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है, जिसके साथ आपको दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं। फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, साथ ही में यह फोन TUV Rheinland High Reliability सर्टिफाइड है।
 

Realme C21Y price

Realme C21Y की कीमत VDN 3,240,000 (लगभग 10,500 रुपये) है, जिसमें आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। इसके अलावा फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VDN 3,710,000 (लगभग 12,000 रुपये) है। यह फोन वियतनाम में ब्लैक कैरो और कैरमेल ग्रीन कलर ऑप्शन में प्राप्त होगा। इसके वियतनाम में प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल, Realme ने Realme C21Y की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Realme C21Y specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है और इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600  पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। रियलमी सी21वाई फोन में 4GB LPDDR4x और 64GB स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेसंर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी सी21वाई फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। सेंसर में मैग्नेटिक इंडक्टिव सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और भार 200 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.