Realme C20 की पहली सेल भारत में आज, इन ऑफर्स के साथ खरीदें स्मार्टफोन

सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। Realme C20 स्मार्टफोन को भारत में सिंगल 2 जीबी रैम + 3 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। हालांकि, पहले 10 लाख लोगों को यह फोन महज 6,799 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme C20 की आज पहली सेल आयोजित होगी
  • रियलमी सी20 खरीदने वाले पहले 10 लाख लोगों को मिलेगी 200 रुपये की छूट
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन

Realme C20 स्मार्टफोन खरीद के लिए Realme.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Realme C20 स्मार्टफोन की पहली सेल भारत में आज 13 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। यह स्मार्टफोन Realme C21 और Realme C25 के साथ 8 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। रियलमी सी20 फोन Realme की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर व 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ स्थित है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Realme C20 price in India, availability

Realme C20 स्मार्टफोन खरीद के लिए Realme.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। रियलमी सी20 स्मार्टफोन को भारत में सिंगल 2 जीबी रैम + 3 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। हालांकि, पहले 10 लाख लोगों को यह फोन महज 6,799 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, ग्राहकों को MobiKwik के द्वारा खरीद पर 250 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है, जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर Freecharge का इस्तेमाल करते हुए 75 रुपये की छूट मिल रही है।
Advertisement

Flipkart ग्राहकों को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट 1,134 रुपये प्रति महीना की शुरुआती राशि के साथ नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है। यह फोन आपको कूल ब्लू और कूल ग्रे कलर में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Realme C20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी20 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी LPDDR4x रैम मिलता है। फोटो व वीडियो के लिए आपको रियलमी सी20 फोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसके माइक्रो एससडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 165.2x76.4x8.9mm और भार 190 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.