Realme C12, Realme C15 भारत में आज होंगे लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Realme C12 और Realme C15 की भारत में कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, इस तथ्य को देखते हुए कि यह दोनों फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हो गए हैं और कंपनी की बजट सीरीज़ का हिस्सा है, इनकी कीमत ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Realme C12 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Realme C15 क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से होगा लैस
  • फोन आज देपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाले ऑनलाइन इवेंट में होंगे लॉन्च

Realme C12 और Realme C15 को इंडोनेशिया में भी किया जा चुका है लॉन्च

Realme C12 और Realme C15 आज भारत में लॉन्च होने जा रहे है। रियलमी की सी-सीरीज़ अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप के लिए जानी जाती है। इस सीरीज़ में हाल ही में कंपनी ने Realme C11 को लॉन्च किया था और अब, आज दो नए फोन भारत में एंट्री लेंगे। रियलमी सी12 और रियलमी सी15 दोनों फोन इससे पहले इंडोनेशिया में भी लॉन्च हो चुके हैं। भारत में भी दोनों रियलमी बजट स्मार्टफोन के समान स्पेसिफिकेशन और लगभग समान कीमत के साथ आने की उम्मीद है। Realme C12 और Realme C15 दोनों कुछ प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस आते हैं। यहां हम आपको रियलमी सी12 और रियलमी सी15 के लॉन्च इवेंट के समय और घर बैठे देखने का तरीका बता रहे हैं और साथ ही आप इनकी अंदाज़न कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
 

Realme C12, Realme C15 India launch: How to watch live stream

Realme C12 और Realme C15 भारत में आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी एक डिजिटल इवेंट की मेजबानी कर रही है, जिसे आप घर बैठे रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और साथ ही साथ आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
 
 

Realme C12, Realme C15: price in India (expected)

रियलमी सी12 और रियलमी सी15 की भारत में कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, इस तथ्य को देखते हुए कि यह दोनों फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हो गए हैं और कंपनी की बजट सीरीज़ का हिस्सा है, इनकी कीमत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। Realme C12 और Realme C15 को इंडोनेशिया में भी पेश किया जा चुका है। रियलमी सी12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में IDR 1,899,000 (लगभग 9,600 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, रियलमी सी15 के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की इंडोनेशिया में कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये), 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (लगभग 11,100 रुपये) और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) है। इससे हम इनकी भारत में कीमत का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
 

Realme C12 specifications

Realme C12 को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने के लिए टीज़ किया गया है, जो रियलमी के अनुसार, एक चार्ज पर 57 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 46 घंटे का टॉक टाइम या 60 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इसमें एक सुपर पावर सेविंग मोड भी है, जो कंपनी का दावा है कि केवल पांच प्रतिशत चार्ज के साथ 2.45 घंटे तक वॉयस कॉलिंग देने में सक्षम होगा। एक शुरुआती टीज़र ने इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को एलईडी फ्लैश और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दिखाया था।

इसके अलावा, रियलमी वेबसाइट ने सुपर नाइट्सस्केप, अल्ट्रा मैक्रो और पोर्ट्रेट मोड सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश (AI) पर आधारित फीचर्स के साथ 13-मेगापिक्सल के प्राथमिक सेंसर की उपस्थिति की भी पुष्टि की है। फोन को स्लो-मो वीडियो कैप्चर करने की क्षमता और एक समर्पित एचडीआर मोड के साथ आने के लिए कहा गया है। माइक्रोसाइट के मेटा विवरण में इसके 6.5 इंच के मिनी-ड्रॉप (वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच) डिस्प्ले का भी पता चल चुका है।

इसके अलावा, Realme C12 इंडोनेशिया लॉन्च से पता चला है कि फोन MediaTek Helio G35 चिपसेट पर काम करेगा और 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
Advertisement

रियलमी सी12 के अलावा, रियलमी 18 अगस्त को Realme C15 को भी लॉन्च करेगी। इसके 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में पिछले महीने IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Realme C15 specifications

Realme C15 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी इसके इंडोनेशियन वर्ज़न की तरह ही होंगे। हाल ही में जारी किए गए टीज़र से पता चलता है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। पहले की लीक और रिपोर्ट के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। यह 720x1,600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाले 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
Advertisement

Realme C15 के इंडोनेशियाई वर्ज़न में MediaTek Helio G35 चिपसेट मिलता है और भारतीय संस्करण में भी यही प्रोसेसर होने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल के सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2- मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल के चौथे सेंसर के शामिल होने की संभावना है। सेल्फी के लिए, फोन 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है। उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को डिवाइस के पीछे रखा जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि कंपनी Realme C11 के अपग्रेड Realme C12 को भी उसी दिन लॉन्च करने वाली है। यदि आप इस फोन के बारे में सब जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Built well
  • Bad
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  4. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  4. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  6. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  7. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  8. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  9. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  10. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.