Realme C11 को एक बार फिर खरीदने का मौका, दोपहर 12 होगी फ्लैश सेल

Realme C11 की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन आने वाले दिनों में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme C11 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा फोन
  • रियलमी सी11 की भारत में कीमत 7,499 रुपये

Realme C11 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

Realme C11 को अब लगभग हर हफ्ते एक बार खरीदने का मौका दिया जा रहा है। स्मार्टफोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे आयोजित की जाती है। स्मार्टफोन पहले भी कई बार सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है और आज रियलमी सी11 एक बार फिर खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme का यह नया स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च किया गया था। फोन में केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Realme C11 की मुख्य खासियतें इसकी दमदार बैटरी, अच्छा मिड-रेंज प्रोसेसर और डीसेंट कैमरा सेटअप है। यदि आप भी इस फोन को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो इसकी सभी जानकारी नीचे पढ़ें।
 

Realme C11 price in India, availability details

रियलमी सी11 में केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत भारत में 7,499 रुपये है। ग्राहक इसे रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया Realme C11 की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट के जरिए आयोजित होगी, जो कि दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन को आने वाले दिनों में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से उपलब्ध कराने का ऐलान किया जा चुका है, हालांकि आज की सेल केवल ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से ही होगी।
Advertisement

Flipkart फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दे रही है। हालांकि यह आपको बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं लगेंगे। रियलमी सी11 को  SBI क्रेडिट कार्ड, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट या कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, Realme C11 को 834 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।  
 

Realme C11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।
Advertisement

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.