Realme C11 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, कीमत 7,499 रुपये

Realme C11 के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे।

Realme C11 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे, कीमत 7,499 रुपये

Realme C11 की भारत में कीमत 7,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी Realme C11 की फ्लैश सेल
  • 5,000mAh बैटरी है इस बजट फोन की खासियत
  • फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर बेचा जाएगा स्मार्टफोन
विज्ञापन
Realme C11 सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह इस स्मार्टफोन की पहली सेल होगी। रियलमी सी11 भारत में Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा। रियलमी सी11 कंपनी की बजट सी-सीरीज़ का लेटेस्ट फोन है और अपनी कीमत के लिहाज से फोन कुछ अच्छे स्पेसिफिकेशन लेकर आता है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Realme C11 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी दमदार बैटरी है। फोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
 

Realme C11 price in India

Realme C11 के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। यह दो रंग के विकल्पों में आता है - रिच ग्रीन और रिच ग्रे। फोन आज दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme वेबसाइट के जरिए सेल के लिए पेश होगा।

Flipkart के जरिए रियलमी सी11 को खरीदने वाले ग्राहक कुछ ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि ये ऑफर्स ज्यादा लुभावने नहीं हैं। ग्राहक रुपये डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर प्रीपेड भुतान पर मात्र 30 रुपये की छूट ले सकते हैं। यूपीआई के जरिए पहले प्रीपेड भुगतान पर 30 रुपये की छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ भी पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। ग्राहक नौ महीने तक की बिना ब्याज़ की किश्त भी बनवा सकते हैं।

दूसरी ओर, Realme की वेबसाइट जरिए फोन खरीदते समय यदि ग्राहक MobiKwik का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 500 सुपरकैश मिलेंगे।
 

Realme C11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) का मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। Realme C11 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिय गया है और यह 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है। 

फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर आता है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस आता है, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर आता है। फोन में एआई ब्लूटी, फिल्टर मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Realme C11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी सी11 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में सिंगल चार्ज में 31.9 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • कमियां
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »