Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!

Realme C100 5G यूरोपीय रिटेल वेबसाइट्स पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 19:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme C100 5G रिटेल वेबसाइट्स पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन सामने आए
  • फोन में 144Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर की चर्चा
  • 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलने की संभावना बताई गई

Realme C100 5G की रिटेल लिस्टिंग में फोन के फीचर्स सामने आए

Photo Credit: Gomibo.fr

Realme का एक नया स्मार्टफोन Realme C100 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही यह फोन यूरोप के कुछ ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट्स पर लिस्ट हो गया है। Gomibo और Belsimpel जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर फोन की लिस्टिंग सामने आई है, जहां इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी दिखाई दी है। इन लिस्टिंग्स से संकेत मिलता है कि कंपनी आने वाले समय में इस स्मार्टफोन को बाजार में पेश कर सकती है।

रिटेलर वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Realme C100 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल बताया गया है। खास बात यह है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की चर्चा है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिल सकता है। 

लिस्टिंग के अनुसार फोन Android 16 पर चल सकता है। हालांकि लिस्टिंग में ColorOS 16 का भी जिक्र है, जिसे संभवत: गलती माना जा रहा है क्योंकि Realme आमतौर पर अपने फोन्स में Realme UI सॉफ्टवेयर देता है।

मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो फोन में 4GB RAM मिलने की संभावना है। इसके साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन सपोर्ट कर सकता है।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो 10x हाइब्रिड जूम सपोर्ट कर सकता है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी इस फोन की बड़ी खासियत हो सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक Realme C100 5G में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल संभव हो सकता है। हालांकि चार्जिंग स्पीड का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि बॉक्स में चार्जर शामिल होगा।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth 5.3 और GPS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें सिंगल मोनो स्पीकर और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिए जाने की भी बात कही गई है।

रिटेल लिस्टिंग से फोन की संभावित कीमत का भी अंदाजा मिला है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत फ्रांस में €237 (लगभग 25,000 रुपये) और 4GB + 256GB वेरिएंट की कीमत €256 (करीब 27,000 रुपये) बताई गई है। हालांकि अलग-अलग यूरोपीय बाजारों में कीमत में थोड़ा बदलाव संभव है। कॉन्फिगरेशंस को देखते हुए ये कीमत बहुत अधिक लगती है। फिलहाल कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिटेल वेबसाइट पर लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.