Realme C1 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलना शुरू

Realme C1 को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने के जानकारी रियलमी फोरम से मिली। हमने इस संबंध में कंपनी को संपर्क किया, फिर पता चला कि रियलमी सी1 को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 12:44 IST
ख़ास बातें
  • कलरओएस 6 स्टेटस बार में नए नोटिफिकेशन्स आइकन्स जोड़ता है
  • रियलमी सी1 के लिए ज़ारी किया गया कलरओएस 6 अपडेट 1.99 जीबी का है
  • Realme C1 को जून महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिला

Realme C1 एंड्रॉयड ओरियो के साथ हुआ था लॉन्च

रियलमी ने पिछले कुछ दिनों में अपने पोर्टफोलियो के कई स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई रोलआउट किया है। एंड्रॉयड अपडेट पाने वाला कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme C1 है। भारत में इस किफायती रियलमी हैंडसेट को एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लेकर आता है, जैसे कि नेविगेशन गेसचर्स, राइडिंग मोड और अपडेटेड डिफॉल्ट थीम। इसके अलावा रियलमी सी1 को इस अपडेट के ज़रिए जून महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलता है। साथ में ऐप ड्रॉअर भी। रियलमी सी1 को यह अपडेट मिलने से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Realme 2 के लिए यह अपडेट ज़ारी किया था।

रियलमी सी1 को एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने के जानकारी रियलमी फोरम से मिली। हमने इस संबंध में कंपनी को संपर्क किया, फिर पता चला कि रियलमी सी1 को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6 अपडेट मिलने लगा है। आने वाले दिनों में यह हर यूज़र को मिल जाएगा। एक यूज़र द्वारा रियलमी इंडिया फोरम पर ज़ारी किए गए पोस्ट के मुताबिक, रियलमी सी1 के लिए ज़ारी किया गया कलरओएस 6 अपडेट 1.99 जीबी का है। चेंजलॉग से पता चलता है कि अपडेट के बाद फोन का सिक्योरिटी पैच भी अपग्रेड हो जाता है। यूआई में बड़े बदलाव के अलावा हैंडसेट को जून का सिक्योरिटी पैच मिलता है।
 

ColorOS 6 के फीचर्स

नए फीचर्स की बात करें तो कलरओएस 6 स्टेटस बार में नए नोटिफिकेशन्स आइकन्स जोड़ता है। इसके अलावा नेविगेशन्स गेसचर्स भी लाता है। लेटेस्ट अपडेट के ज़रिए रियलमी सी1 को ऐप ड्रॉअर भी मिलता है। यूज़र्स ऐप ड्रॉअर को एरो अप बटन के ज़रिए एक्सेस कर सकते हैं। याद रहे कि रियलमी सी1 को बीते महीने एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था।

कलरओएस 6 अपडेट रियलमी सी1 के लिए राइडिंग मोड लेकर आता है। इसमें यूज़र्स ड्राइविंग के दौरान म्यूट नोटिफिकेशन्स रख सकते हैं। इनकमिंग कॉल का जवाब अपने आप भेजा जा सकता है। रियलमी थीम स्टोर नाम से अलग ऐप आया है। नोटिफिकेशन शेड का डिज़ाइन बदल दिया गया है।
Advertisement

याद रहे कि रियलमी ने बीते हफ्ते ही रियलमी 2 के लिए जून सिक्योरिटी पैच के साथ कलरओएस 6 अपडेट ज़ारी किया था।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.