Realme C1 लॉन्च हुआ भारत में, 4,230 एमएएच बैटरी और दो रियर कैमरे से है लैस

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने आज भारत में Realme 2 Pro के साथ Realme C1 को भी लॉन्च कर दिया है। रियलमी सी1 बजट स्मार्टफोन है जो मार्केट में मौजूद Xiaomi Redmi 6A को टक्कर देगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2018 16:54 IST
ख़ास बातें
  • 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है रियलमी सी1
  • Realme C1 की पहली सेल 11 अक्टूबर को
  • 4,230 एमएएच बैटरी के साथ आता है Realme C1
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने आज भारत में Realme 2 Pro के साथ Realme C1 को भी लॉन्च कर दिया है। रियलमी सी1 बजट स्मार्टफोन है जो मार्केट में मौजूद Xiaomi Redmi 6A को टक्कर देगा। आइए अब बात करते हैं Realme C1 के कुछ प्रमुख फीचर की, पावर बैकअप के लिए यह हैंडसेट 4,230 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट और डिस्प्ले नॉच डिजाइन के साथ आता है। वहीं अगर Realme 2 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो यह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 8 जीबी तक रैम और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Realme C1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

रियलमी सी1 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है, बता दें कि दिवाली फेस्टिव सीजन के लिए यह इंट्रोडक्टरी कीमत है। Realme C1 की सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 11 अक्टूबर को होगी। लॉन्च इवेंट के दौरान Realme 2 Pro को भी लॉन्च किया गया है। रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है।
Advertisement
 

Realme C1 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। Realme C1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 सिक्न पर चलता है। अब बात डिजाइन की। रियलमी 1 का बैक पैनल ग्लास का बना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.