Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट और ARM Mali-G57 GPU है। Realme C01 के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2026 22:16 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है
  • Realme C01 के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले हो सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Realme C01 की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। Realme C01 में सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। Realme C01 में Unisoc T7250 चिपसेट और ARM Mali-G57 GPU दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Realme के एक स्मार्टफोन की वियतनाम के रिटेलेर Gioi Di Dong की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस VND 59,90,000 (लगभग 21,900 रुपये) का है। इंटरनेशनल मार्केट में Realme C01 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, ग्रे और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,520 पिक्ल्स) LCD टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निटस के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। 

Advertisement

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट और ARM Mali-G57 GPU है। Realme C01 के रियर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 1,080 p/ 30 fps तक पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh Titan बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। भारत में हाल ही में Realme P4s Lite लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और  900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Realme P4s Lite में 7,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.