Realme C सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी, Realme C3 और Realme C3s का है इंतजार

यह Realme C2 का अपग्रेड होगा। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि नया फोन रियलमी सी1 और रियलमी सी2 की तरह एंट्री लेवल सिस्टम का हिस्सा होगा। फिलहाल Realme C-सीरीज़ के इस डिवाइस के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2020 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Realme C3s एंड्रॉयड 10 और 4जी सपोर्ट के साथ आ सकता है
  • IMDA पर RMX1941 मॉडल नंबर के साथ एक रियलमी स्मार्टफोन लिस्ट
  • Realme C-सीरीज़ के नए डिवाइस के बारे में कम जानकारी उपलब्ध

Realme C3 और Realme C3s के बारे में पहले ही आई है जानकारी

Realme ने बीते साल अप्रैल महीने में भारतीय मार्केट में Realme C2 को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसके अपग्रेड को लाने की ओर इशारा दिया है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कंपनी की सी-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लान्च करने का टीज़र ट्वीट किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दुनिया भर में एक करोड़ से ज़्यादा रियलमी सी सीरीज़ के स्मार्टफोन बिक चुके हैं। हाल में मिली जानकारियों पर गौर करें तो कंपनी द्वारा Realme C3 और Realme C3s लॉन्च करने की संभावनाएं ज़्यादा हैं।

माधव सेठ ने ट्विटर पर रियलमी सी सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Realme गुरुवार को रियलमी सी सीरीज़ का नया फोन लाएगी। संभवतः यह Realme C2 का अपग्रेड होगा। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि नया फोन रियलमी सी1 और रियलमी सी2 की तरह एंट्री लेवल सिस्टम का हिस्सा होगा। फिलहाल Realme C-सीरीज़ के इस डिवाइस के बारे में बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध है।

बीते महीने सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट IMDA पर RMX1941 मॉडल नंबर के साथ एक रियलमी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि यह Realme C3 स्मार्टफोन है। इसे ही कंपनी गुरुवार को भारत में लॉन्च कर सकती है। फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

हमने आपको पहले भी बताया कि कंपनी Realme C3s को लॉन्च कर सकती है। इसे पहले ही अमेरिका की FCC और थाइलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और कैमरा मॉड्यूल में कई सेंसर्स दिए जाएंगे। इसमें एंड्रॉयड 10, 4जी सपोर्ट और वाई-फाई 2.4GHz सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। दोनों ही सर्टिफिकेशन साइट पर इस रियलमी स्मार्टफोन को RMX2020 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C3, Realme C3s, Madhav Sheth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.