14 इंच full-HD डिस्प्ले से लैस हो सकता है Realme Book, कीमत स्पेसिफिकेशन और रेंडर हुए लीक

रिपोर्ट में Realme Book की भारतीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी भी दी गई है। कथित रूप से इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 40,000 रुपये के अंदर होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Realme Book में मिल सकता है सिल्वर फिनिश
  • रियलमी बुक अगस्त महीने में हो सकता है लॉन्च
  • 11th जनरेशन इंटेल कोर आई3 आई5 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
Realme Book चीनी कंपनी का आगामी लैपटॉप है, जिसके रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स में लैपटॉप का डिज़ाइन हर एंगल से देखने को मिल रहा है। लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। रेडमी बुक को लेकर जानकारी दी गई है कि यह लेटेस्ट इंटेल कोर आई3 और कोर आई5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 14 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, इस लैपटॉप में कई कनेक्टिविटी विकल्प दिए जा सकते हैं और संभावना है कि इसमें कई रैम और स्टोरेज विकल्प भी पेश किए जा सकते हैं। यही नहीं, इन सब के साथ लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी लीक हो गई है।
 

Realme Book price in India, availability (expected)

Realme Book के रेंडर्स और 360 डिग्री वीडियो को GizNext की पार्टनरशिप में Steve H. McFly (aka OnLeaks) द्वारा लीक किया गया है। इसमें यह लैपटॉप अंदर और बाहर दोनों जगह से सिल्वर फिनिश में देखा जा सकता है, जिसके साथ आइसलैंड-स्टाइल ब्लैक कीबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में पावर बटन को कीबोर्ड पर टॉप-राइट कॉर्नर पर जगह दी गई है।

रिपोर्ट में रियलमी बुक की भारतीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी भी दी गई है। कथित रूप से इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 40,000 रुपये के अंदर होगी। लॉन्चिंग की बात करें, तो कहा जा रहा है कि Realme का यह पहला लैपटॉप भारत में अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल, रियलमी ने आगामी लॉन्च से संबंधी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।
 

Realme Books specifications (expected)

Realme Book के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 14 इंच फुल-एचडी एलईडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ स्लिम बेजल्स दी जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लैपटॉप का भार 1.5 किलोग्राम होगा। इसके अलावा, आगामी रियलमी बुक का डायमेंशन 307mmx229mmx16mm हो सकता है। साथ ही लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर आई3 और कोर आई5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें कई रैम और स्टोरेज विकल्प मौजूद होंगे। लैपटॉप में Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम प्री-इंस्टॉल आ सकता है। पोर्ट्स में यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी टाइप-ए और माइक्रो-हेडफोन कॉम्बो जैक शामिल हो सकता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and convenient to carry
  • High-resolution 14-inch 3:2 display
  • Adequate battery life
  • Good value for money
  • Bad
  • Slower ports, RAM, SSD on Core i3 variant
  • Gets quite hot when stressed
  • Keyboard layout and functionality quirks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2160x1440 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 10

एसएसडी

256GB

वज़न

1.38 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.