8GB रैम के साथ Realme 9 5G और SE स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग आज!

Realme Buds Air 3 को Realme India की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर भी देखा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme 9 5G स्‍मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले मिल सकता है
  • 6.6 इंच के LCD पैनल में यह रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है
  • फोन में ट्रिपल या क्‍वॉड कैमरा सेटअप होने की उम्‍मीद है

लॉन्‍च इवेंट में Realme 9 5G SE को भी पेश किया जा सकता है।

स्‍मार्टफोन मेकर रियलमी (Realme) एक के बाद एक डिवाइस लॉन्‍च कर रही है। इसी क्रम में Realme 9 5G का लॉन्च आज दोपहर को इंडिया में होने जा रहा है। इसके साथ ही Realme 9 5G SE को भी पेश किया जा सकता है। लॉन्‍च से पहले Realme 9 5G स्मार्टफोन गीकबेंच सर्टिफिकेशन (Geekbench certification) पर दिखाई दिया है, जिसमें फोन के प्रमुख स्‍पेक्‍स का खुलासा हुआ है। इसके अलावा, Realme Buds Air 3 को Realme India की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर देखा गया है। 

Realme 9 5G स्‍मार्टफोन ‘गीकबेंच वर्जन 5' में मॉडल नंबर RMX3388 के साथ मौजूद है। इसे सिंगल-कोर में 597 पॉइंट और मल्टी-कोर डिपार्टमेंट में 1769 पॉइंट मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसकी फ्रीक्‍वेंसी 2.00 GHz है। फोन में 6 जीबी रैम है और यह एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलती है। 
Advertisement

माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 4GB के साथ-साथ 8GB रैम में आएगा और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम के ऊपर  Realme UI 3.0 की लेयर होगी। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि Realme 9 5G स्‍मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। 6.6 इंच के LCD पैनल में यह रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल या क्‍वॉड कैमरा सेटअप होने की उम्‍मीद है। यह एक बड़ी बैटरी से पैक होगा, जिसे फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

दूसरी ओर, Realme के Buds Air 3 को Realme India के पेज पर लिस्‍ट किया गया है। इस ईयरबड्स को Buds Air, Buds Air Neo और Buds Air Pro के साथ लिस्ट किया गया है। Buds Air 3 को मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस इवेंट में भी शोकेस किया गया था। यह डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है और इसमें लो-लेटेंसी, ट्रांसपेरेंसी मोड हैं। ये बड्स 30 घंटे तक बैटरी बैकअप के साथ आते हैं। बड्स, पानी और धूल से बचे रहते हैं, क्‍योंकि इन्‍हें
Advertisement
IPX5 रेटिंग मिली है। 

आज होने वाले रियलमी के लॉन्‍च इवेंट में Realme 9 5G SE स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग भी हो सकती है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस स्‍नैपड्रैगन के चिपसेट से लैस होगी और डिस्‍प्‍ले में 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। रियलमी आज क्‍या कुछ पेश करेगी, इसका खुलासा अगले कुछ घंटों में हो जाएगा। तभी इन डिवाइसेज की कीमतों के बारे में भी जानकारी मिल पाएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.