108MP कैमरा वाले Realme 8 सीरीज की प्री-बुकिंग Flipkart पर शुरू, Rs 1080 में करें बुक

Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग Flipkart पर लॉन्च से पहले लाइव हो गई है। यही नहीं, इसके जरिए सीरीज़ के स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ-साथ रियलमी 8 और रिलमी 8 प्रो स्मार्टफोन को प्री-बुक करने का भी मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 15 मार्च 2021 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं दो फोन
  • 24 मार्च को शाम 7.30 बजे लॉन्च होंगे Realme 8 और Realme 8 Pro
  • प्री-बुकिंग कराने वालों को Realme Buds Air Neo पर मिलेगा 50 प्रतिशत डिस्क

रियलमी 8 प्रो में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा

Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग Flipkart पर लॉन्च से पहले लाइव हो गई है। यह स्मार्टफोन 24 मार्च को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक नई माइक्रो साइट लाइव की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि Realme 8 सीरीज़ 24 मार्च को भारत में शाम 7.30 बजे लॉन्च होगी। यही नहीं, इसके जरिए सीरीज़ के स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ-साथ रियलमी 8 और रिलमी 8 प्रो स्मार्टफोन को प्री-बुक करने का भी मौका मिल रहा है। रियलमी 8 सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी को Realme India YouTube चैनल के जरिए भी टीज़ किया गया है।
 

Realme 8 series pre-orders

Realme 8 सीरीज़ की प्री-बुकिंग आज 15 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी गई है, जो कि 22 मार्च तक चलेगी। Realme 8 और Realme 8 Pro स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग के लिए आपको Flipkart पेज पर जाना होगा और वहां खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको 1,080 रुपये की कीमत वाला Flipkart Electronic Gift Voucher खरीदना होगा और 24 मार्च को एक बार फिर वेबसाइट पर विजिट करना होगा जब रियलमी 8 सीरीज़ डिवाइस के लिए सेल तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।
Advertisement

रियलमी 8 सीरीज़ फोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds Air Neo ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन 50 प्रतिशत छूट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए थे। उन्हें Flipkart app पर ट्रू वायरलेस ईयरफोन खरीदने के लिए एक डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को रियलमी 8 सीरीज़ के फोन 10 दिनों के अंदर प्राप्त होंगे। डिस्काउंट के बाद रियलमी बड्स नियो एयर की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी।
 

Realme 8 and Realme 8 Pro specifications (expected)

फ्लिपकार्ट पेज के माध्यम से पुष्टि होती है कि रियलमी 8 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल का कैमरा फीचर होगा। 108 मेगापिक्सल कैमरे में 9 इन 1 पिक्सल बाइनिंग मिलेगी, जो कि लो-लाइट फोटोग्राफी में मदद करेगी। इसमें टाइम लैप्स वीडियोज़ के लिए Starry Mode और 3x zoom दिया जाएगा। हालांकि, यह फीचर सीरीज़ के टॉप-एंड Realme 8 Pro स्मार्टफोन में मिलेंगे। फ्लिपकार्ट माइक्रो साइट के अनुसार, रियलमी 8 प्रो 176 ग्राम भारी होगा और 8.1mm मोटा।
Advertisement

गौरतलब है कि प्रो वेरिएंट कथित रूप से यूएस एफसीसी लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था, जिससे संकेत मिला था कि रियलमी 8 प्रो फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

कंपनी के सीईओ माधव सेठ द्वारा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें रियलमी 8 का पिछला हिस्सा देखा जा सकता है, जिसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा किया गया है। जैसे कि यह फोन 6.4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8, Realme 8 Pro, Realme 8 series, Realme Buds Air Neo, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.