Realme 8 Pro होगा 108 मेगापिक्सल Samsung HM2 प्राइमरी कैमरा से लैस, कंपनी ने किया खुलासा

Samsung के कैमरा सेंसर में 12,000 x 9,000 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है और इसके बड़े सेंसर का साइज़ 1/1.52 इंच है। पिछले हफ्ते Realme India के सीईओ माधव सेठ ने संकेत दिया था कि Realme 8 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 17:34 IST
ख़ास बातें
  • वर्चुअल इवेंट के दौरान Realme 8 Pro की कैमरा डिटेल्स हुई सार्वजनिक
  • Realme 8 सीरीज़ में मिलेगी अपग्रेडिड इन-सेंसर ज़ूम टेक्नोलॉजी
  • नया पोट्रेट मोड और टिल्ट-शिफ्ट फोटोग्राफी होगी सीरीज़ में शामिल

Realme 8 सीरीज़ में मिलेगा एन्हैंस्ड कैमरा एक्सपीरियंस

Realme 8 Pro स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसका खुलासा आज खुद कंपनी ने एक वर्चुअल इवेंट के दौरान किया है। पिछले साल सितंबर में पेश किया गया नया कैमरा सेंसर Xiaomi के Mi 10i स्मार्टफोन में मौजूद है। 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर के अलावा, रियलमी 8 प्रो स्मार्टफोन में ऑल-न्यू इन-सेंसर ज़ूम टेक्नोलॉजी फीचर की जाएगी, जो 3x ज़ूम ऑफर करेगी। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह ऑप्टिकल ज़ूम लेंस से बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। Realme 8 सीरीज़ भी अपडेटिड Starry Mode के साथ आएगा, जिसको लेकर चीनी कंपनी का कहना है कि यह टाइम लैप्स वीडियो के साथ काम करेगा।

Realme 8 Pro में मौजूद 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 प्राइमरी कैमरा संतुलित एक्सपोज़र के साथ-साथ डार्क और ब्राइट एरिया में विविड कलर्स और शार्प डिटेल्स लेकर आएगा। Realme ने वर्चुअल इवेंट के दौरान अपने नए स्मार्टफोन सीरीज़ के लिए कैमरा टेक्नोलॉजी का ऐलान करते हुए यह दावा किया।

Samsung के कैमरा सेंसर में 12,000 x 9,000 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है और इसके बड़े सेंसर का साइज़ 1/1.52 इंच है। पिछले हफ्ते Realme India के सीईओ माधव सेठ ने संकेत दिया था कि Realme 8 सीरीज़ में 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

रियलमी 8 प्रो इन-सेंसर ज़ूम टेक्ननोलॉजी के साथ आ सकता है, जो कि एन्हैंस्ड ज़ूम इमेज डिलीवर करने के लिए प्रप्राइइटेरी क्लैरिटी एन्हैंसमेंट एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। यह टेक्नोलॉजी 108 मेगापिक्सल तस्वीर को 12 मेगापिक्सल साइज़ में क्रॉप करती है। हालांकि, बड़ी तस्वीर को समान्य रूप से क्रॉप करने के बजाय यह आठ 12 मेगापिक्सल तस्वीरों को एक रो में कम्बाइन करती हैं, ताकि एक निश्चित एरिया में ज़ूम करते हुए तस्वीर की क्लैरिटी बढ़ती जाए।  
Advertisement
 
Realme ने ने अपडेटिड Starry Mode का बी ऐलान किया है जो की टाइम लैप्स वीडियो के साथ काम करता है। इसे Starry time-lapse video कहा जाता है जिसमें स्टाररी मोड में कैप्चर की गई तस्वीरों का इस्तेमाल एन्हैंस्ड लो-लाइट टाइम लैप्स शॉट्स को डिलीवर करने के लिए किया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर 30 तस्वीरों को शूट करने और 1 सेकेंड टाइम-लैप्स वीडियो को बनाने में 480 सेकेंड्स का समय लेता है।

वीडियोग्राफी को शानदार बनाने के लिए रियलमी ने tilt-shift time-lapse वीडियो का भी ऐलान किया है, जो कि रियलमी 8 सीरीज़ में उपलब्ध होगा। यह प्रीलोडेड टिल्ट-शिफ्ट फोटोग्राफी एल्गोरिथ्म से आता है, जो कि टिल्ट-शिफ्ट फोटोज़ और 10x फास्टर टिल्ट-शिफ्ट टाइम-लैप्स वीडियो दोनों को कैप्चर करने की इज़ाजत देता है। Tilt-shift mode का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स के पास शेप, एंगल, पोज़िशन और बोकेह इफेक्ट के साइज़ के पैरामिटर्स को एडजस्ट करने के विकल्प प्राप्त होंगे।
Advertisement

रियलमी 8 सीरीज़ तीन नए पोट्रेट फिल्टर्स के साथ आ सकती है, जिनके नाम होंगे नियोन पोट्रेट, डायनमिक पोट्रेट, डायनमिक बोकेहे पोट्रेट और एआई कलर पोट्रेट।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8 Pro, Realme 8, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.