64MP वाले Realme 8 की कीमत Rs 500 हुई सस्ती, Flipkart से अब इस कीमत में खरीदें

Realme ने एक प्रेस रिलीज के द्वारा यह घोषणा की कि फोन का 4GB RAM + 128GB वेरिएंट अब 500 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसके लॉन्च प्राइस से घटकर 14,499 रुपये में उपलब्ध है।

64MP वाले Realme 8 की कीमत Rs 500 हुई सस्ती, Flipkart से अब इस कीमत में खरीदें

Realme 8 साइबर ब्लैक व साइबर सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आता है।

ख़ास बातें
  • Realme 8 में 30W के डार्ट चार्जर के साथ 5,000mAh की बैटरी है
  • फ्रंट साइड में फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर सेल्फी कैमरा है
  • इस फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G95 SoC प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
Realme ने अपने स्मार्टफोन Realme 8 पर भारत में 500 रुपये का कटौती की है। कंपनी ने कहा कि Flipkart से खरीदने पर यह स्मार्टफोन 500 रुपये सस्ता दिया जा रहा है। फोन की कीमत, जो पहले 14,999 थी, अब घटकर 14,499 हो गई है। यह फोन इसी साल मार्च महीने में Realme 8 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। यह ट्रिपल रियर कैमरा और होल-पंच कटआउट सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G95 SoC दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी है। डिस्काउंट प्राइस के साथ यह फोन Realme India site पर भी लिस्ट किया गया है।
 

Realme 8 price cut in India

Realme ने एक प्रेस रिलीज के द्वारा यह घोषणा की कि फोन का 4GB RAM + 128GB वेरिएंट अब 500 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसके लॉन्च प्राइस से घटकर 14,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत अब 15,999 की बजाय 15,499 हो गई है और इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत भी 16,999 रुपये से घटकर 16,499 रुपये हो गई है। Realme 8 साइबर ब्लैक व साइबर सिल्वर कलर ऑप्शन्स में आता है। इसकी नई कीमत फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई है। यह डिस्काउंट 14 मई तक ही वैध होगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने कंपनी से बात की। हालांकि कोरोना महामारी के चलते लगाई गई बंदिशों को देखते हुए इस फोन की शिपिंग उस क्षेत्र पर निर्भर करती है जहां से इसे ऑर्डर किया जाएगा।
 

Realme 8 specifications

Realme 8 ड्यूल नैनो सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस  (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्पले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8 प्रतिशत है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G95 SoC प्रोसेसर और Mali-G76 MC4 GPU दिया गया है। यह 8 जीबी की LPDDR4x RAM और 128 जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है जिसे डेडीकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसमें f/1.79 लेंस है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल f/2.25 लेंस है और 119 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है। साथ ही इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर f/2.4 अपर्चर के साथ है और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर है जिसमें f/2.4 अपर्चर है। फ्रंट साइड की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है जिसमें f/2.45 अपर्चर लेंस है जिसे होल पंच कटआउट में फिट किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाइ-फाई, 4G, Bluetooth v5.0, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और एक USB Type-C पोर्ट है। सेंसर्स की बात करें तो इसमें एम्बिएंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, मेग्नेटिक इंडक्शन, एक्सेलरोमीटर और गायरोमीटर आदि सेंसर दिए गए हैं। इसके अंदर इन-डिस्पले फिंगर प्रिंट सेंसर भी है। पावर के लिए फोन में 30W के डार्ट चार्जर के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सपोर्टर चार्जर बॉक्स में ही मिल जाता है। आकार में यह फोन 160.6x73.9x7.99mm है और इसका भार 177 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »