48MP कैमरे वाला Realme 8 5G फोन भारत में 21 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

रियलमी 8 5जी फोन को लेकर जानकारी मिली है कि इसमें कंपनी की ‘Dare to Leap' टैगलाइन के बिना ग्रेडिएंट बैक फिनिश मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2021 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 5G की लॉन्च तारीख आधिकारिक रूप से आई सामने
  • Realme फोन में मिलेगा ग्रेडिएंट फिनिश
  • रियलमी 8 5जी फोन में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme V13 5G का रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है Realme 8 5G

Realme 8 5G स्मार्टफोन 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी चीनी टेक कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। नया रियलमी फोन Realme 8 का अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 8 5जी फोन को लेकर जानकारी मिली है कि इसमें कंपनी की ‘Dare to Leap' टैगलाइन के बिना ग्रेडिएंट बैक फिनिश मिलेगा। रियलमी 8 फोन का 5जी वेरिएंट कथित रूप से हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। अन्य मार्केट के साथ-साथ इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Thailand के आधिकारिक फेसबुक पेज पर Realme 8 5G की लॉन्च तारीख का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, फेसबुक पर फोन का टीज़र वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें आपको आगामी रियलमी फोन की झलक देखने को मिलेगी।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि रियलमी 8 5जी फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश ब्लैक शेड में दी गई है। हालांकि, फोन के बैक पैनल पर कंपनी की ‘Dare to Leap' टैगलाइन नहीं दी गई है। हाल ही में कुछ लीक तस्वीरों से संकेत मिला था कि रियलमी 8 5जी फोन के बैक पैनल पर भी टैगलाइन दी जाएगी।

टीज़र वीडियो में खुलासा किया गया है कि 4जी वेरिएंट के विपरित रियलमी 8 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, रेगुलर रियलमी 8 वेरिएंट क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, लेकिन इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है।
Advertisement

यदि हम टीज़र वीडियो में सामने आई जानकारी को पहले सामने आई जानकारी से जोड़े, जो रियलमी 8 5जी फोन Realme V13 5G को रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

रियलमी वी13 5जी फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया था, जिसके बैक पैनल पर ‘Dare to Leap' टैगलाइन स्थित नहीं थी। यूएस एफसीसी लिस्टिंग से संकेत मिला है कि रियलमी 8 5जी फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, वहीं फोन का भार 185 ग्राम होगा, जो कि रियलमी वी13 5जी फोन में भी मौजूद थी।

Realme ने रियलमी 8 5जी के भारत लॉन्च को भी टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में भी यह फोन 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • Bad
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8 5G, Realme 8, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  2. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  8. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  9. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  10. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.