5,000mAh बैटरी व 90Hz डिस्प्ले के साथ आएगा Realme 8 5G, भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि रियलमी 8 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसमें फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले और 8 जीबी रैम दी जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme 8 5G का भार 185 ग्राम होगा
  • रियलमी 8 5जी में खरीद के लिए मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • भारत में यह फोन Flipkart पर टीज़ किया गया है

Realme 8 5G फोन भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है लॉन्च

Realme 8 5G स्मार्टफोन 21 अप्रैल को थाईलैंड में लॉन्च किया जाने वाला है और लॉन्च से पहले इससे संबंधित टीज़र ज़ारी किए जा रहे हैं। लेटेस्ट टीज़र के जरिए स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक रियलमी 8 5जी फोन 8.5mm मोटा होगा। बता दें, इस फोन को भारत में Flipkart पर भी टीज़ किया गया है, हालांकि यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा फिलहाल तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन काफी हद तक माना जा रहा है कि रियलमी 8 5जी फोन भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। हाल ही में फोन का सुपरसॉनिक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लू कलर ऑप्शन ऑनलाइन टीज़ हुआ था।

Realme Thailand अपने सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से Realme 8 5G के टीज़र ज़ारी कर रही है, जो कि 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। पहले टीज़र में फोन के डिस्प्ले की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक फोन में 6.5 इंच होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा दो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा, फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा और टच सैम्पलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ होगा। टीज़र में स्मार्टफोन के निचले हिस्से को भी दिखाया गया है, जिसमें आप सिम-ट्रे को देख सकते हैं।
Advertisement

अन्य टीज़र से खुलासा होता है कि रियलमी 8 5जी फोन 8.5mm पतला होगा और इसका भार 185 ग्राम होगा। इसके अलावा, फोन के दाएं किनारे पर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है और बॉटम एज पर 3.5mm ऑडियो पोर्ट स्थित है। एक अन्य टीज़र पोस्टर से कंफर्म किया गया है कि फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

पुराने टीज़र्स में पुष्टि की गई थी कि रियलमी 8 5जी फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5जी प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, यह फोन सुपरसॉनिक ब्लैक और सुपरसॉनिक ब्लू कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। थाईलैंड में लॉन्च इवेंट 21 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि रियलमी 8 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसमें फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले और 8 जीबी रैम दी जाएगी। यह फोन गीकबेंच पर 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ लिस्ट हुआ था, जहां डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर की जानकारी प्राप्त हुई थी। यह फोन भारत में फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया गया है, जहां से यह पुष्टि होती है कि यह फोन लॉन्च के बाद इस प्लेटफॉर्म पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। भारत में यह फोन 22 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है, यानी थाईलैंड लॉन्च के अगले दिन।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 8 5G, Realme 8 5G Specifications, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.