Realme 7 खरीदने का है इरादा? अगली सेल होगी इस दिन

Realme 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme 7 की अगली फ्लैश सेल 17 सितंबर को होगी
  • Flipkart और Realme.com के जरिए बेचा जाएगा फोन
  • 14,999 रुपये से शुरू होती है रियलमी 7 की भारत में कीमत

Realme 7 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है

Realme 7 की सेल आज पहली बार आयोजित की गई थी। स्मार्टफोन फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध हुआ था, इसलिए कुछ ही समय में आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया। स्मार्टफोन पिछले हफ्ते Realme 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। अब यदि आप इस फोन को खरीदने की इच्छा बना रहे हैं, लेकिन आज हुई सेल में इसे खरीद नहीं पाए हैं, तो निराश न हो फोन की सेल एक बार फिर होगी। याद दिला दें Realme 7 क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले 8 जीबी तक रैम, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यहां हम आपको Realme 7 की अगली सेल की जानकारी दे रहे हैं।
 

Realme 7 price in India, sale details

रियलमी 7 की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 7 फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। अब Realme 7 की अगली सेल 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन के साथ संभवत: कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे। यह सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित होगी
 

   

Realme 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 7 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं।

यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है।

Realme 7 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 162.3x75.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 196.5 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • Bad
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  2. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  3. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  4. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  7. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  2. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  3. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  4. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  5. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  6. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
  7. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  9. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  10. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.