Realme 6i और Redmi Note 9 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Realme 6i की तुलना Redmi Note 9 से की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6i फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • Redmi Note 9 की बैटरी 5,020 एमएएच की बैटरी है
  • दोनों ही फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Realme 6i और Redmi Note 9 हैं 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन

Realme 6i स्मार्टफोन Realme के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर आज भारत में लॉन्च कर दिया गया। बजट स्मार्टफोन होने के बावजूद स्मार्टफोन मजबूत स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है, जिसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन आदि शामिल हैं। कीमत के हिसाब से इस रियलमी स्मार्टफोन की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi के Redmi Note 9 स्मार्टफोन से होगी। बता दें, भारतीय मार्केट में यह रेडमी नोट 9 सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले कंपनी ने मार्च महीने में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया था।
 

यदि आप लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे और अब आप Realme 6i और Redmi Note 9 को लेकर असमंजस में पड़ गए हैं, कि कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर होगा। तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Realme 6i की तुलना Redmi Note 9 से की है।
 

Realme 6i vs Redmi Note 9: price in India

भारत में आज लॉन्च हुए Realme 6i की कीमत की बात करें, तो बता दें कि रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके दो वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। एक 4 जीबी + 64 जीबी और दूसरा 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट। Realme 6i के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि ग्राहक 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

दूसरी ओर Redmi Note 9 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में ग्राहकों को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये है। इसका सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये में बेचा जाता है।
Advertisement

कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 6आई हैंडसेट एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट रंग में मिलेगा, जबकि रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट और पैबल ग्रे रंग में मिलेगा।
 

Realme 6i vs Redmi Note 9: specifications

डुअल-सिम रियलमी 6आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

वहीं, डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 

कैमरा

Realme 6i स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। वहीं, रेडमी नोट 9 फोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, इस फोन में भी आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए रियलमी फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, वहीं रेडमी फोन का सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

बैटरी क्षमता की बात करें, तो रियलमी 6आई फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 20 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। जबकि रेडमी नोट 9 की बैटरी 5,020 एमएएच की बैटरी है, यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियलमी 6आई के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। रेडमी फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.