Realme 6i भारत में 24 जुलाई को होगा लॉन्च

रविवार को माधव सेठ ने ट्विटर पर ऐलान किया कि Realme 6 सीरीज़ का विस्तार होगा। उन्होंने कहा, “ एक पावरफुल एडिशन के साथ इस सीरीज़ को जल्द ही एक्सपेंड किया जाएगा!”

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 16:14 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 6एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है
  • Realme 6s चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है
  • भारत में Realme 6s हो सकता है Realme 6i के नाम से लॉन्च
Realme 6i को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग पेज को Flipkart पर लाइव कर दिया गया है। यहां से खुलासा हुआ है कि रियलमी ब्रांड के अगले हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। अभी एक दिन पहले ही Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट किया था कि रियलमी 6 सीरीज़ का एक पावरफुल प्रोडक्ट के साथ विस्तार किया जाएगा। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस हैंडसेट को 14 जुलाई को Realme C11 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एक बार रियलमी 6आई को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद फोन के लॉन्च को लेकर कई जानकारियां सामने आईं थी।
 

Realme 6i India launch date

रविवार को माधव सेठ ने ट्विटर पर ऐलान किया कि Realme 6 सीरीज़ का विस्तार होगा। उन्होंने कहा, “ एक पावरफुल एडिशन के साथ इस सीरीज़ को जल्द ही एक्सपेंड किया जाएगा!” ट्वीट में कहीं भी फोन के नाम का ज़िक्र नहीं था। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि Realme का इशारा Realme 6i को भारत लाने की ओर है। याद रहे कि रियलमी 6आई को मार्च महीने में म्यांमार में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में जिस मॉडल को लाने की बात हो रही है वह मई में यूरोप में पेश किए गए Realme 6s का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।

Flipkart के एक्सप्लोर प्लस पेज के मुताबिक, Realme 6i में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। यह चिपसेट गेमिंग के लिए बना है। लिस्टिंग में उस फोन की कुछ तस्वीरों का भी इस्तेमाल हुआ है। इसमें आगे की तरफ होल-पंच डिज़ाइन और पीछे की ओर क्वाड रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। लिस्टिंग में बताया गया है कि रियलमी 6आई को हफ्ते के अंत तक 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme 6i price in India (expected)

इम महीने की शुरुआत में Flipkart ऐप पर रियलमी 6आई को लिस्ट किया गया था जो इशारा था कि यह डिवाइस 14 जुलाई को लॉन्च होगा। इसी दिन कंपनी का Realme C11 लॉन्च होने वाला था। लेकिन इस लिस्टिंग को बाद में हटा लिया गया। लिस्टिंग में डिवाइस के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। दावा किया गया था कि फोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगी। बता दें कि रियलमी 6एस को यूरोप में 199 यूरो (करीब 16,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में इसकी कीमत और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement
 

Realme 6s specifications

डुअल-सिम रियलमी 6एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एलसीडी होल-पंच डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। फोन में 2.05 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी90टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Realme 6s चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है। यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। Realme 6s को 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर डाइमेंशन और 191 ग्राम वज़न के साथ लिस्ट किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.