Realme 6 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरे और सिस्टम में होंगे सुधार

आप रियलमी 6 का यह अपडेट कंपनी के सॉफ्टवेयर पेज़ से भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ओटीए नोटिफिकेशन का इंतज़ार नहीं करना चाहते, तो पेज़ पर जाकर इसे सीधा डाउनलोड करना चाहते हैं तो एक बार पेज़ पर दिए गए सारे दिशा-निर्देशों को फॉलो जरूर करें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 मई 2020 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 का अपडेट वर्ज़न नंबर RMX2001_11.B.27 है
  • इस अपडेट का साइज़ 3.11 जीबी है
  • अभी सभी रियलमी 6 हैंडसेट के लिए नहीं हुआ रोलआउट

Realme 6 के कैमरे में होंगे कई सुधार

Realme 6 को भारत में मई 2020 ओटीए अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस लेटेस्ट अपडेट का RMX2001_11.B.27 वर्ज़न नंबर है, जो कि अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच को लेकर आया है। इसके अलावा इस अपडेट में कुछ कैमरा और सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स भी शामिल हैं। इस अपडेट को OTA ओवर द एयर रोलआउट किया गया है, तो ऐसे में रियलमी 6 यूज़र्स अपने स्मार्टफोन में इस अपडेट को मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो कि कंपनी की साइट पर उपलब्ध है। फिलहाल, यह लेटेस्ट अपडेट स्टेज्ड मैनर में ज़ारी किया गया है, जिसका मतलब है कि अभी कुछ ही यूज़र्स को यह अपडेट प्राप्त होगा। लेकिन जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद नहीं है, इसे तभी हर रियलमी 6 यूज़र के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

Realme 6 का अपडेट वर्ज़न नंबर RMX2001_11.B.27 है, जिसे भारतीय यूज़र्स के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी ने यह जानकारी रियलमी फोरम पर दी। इस अपडेट का साइज़ 3.11 जीबी है, साइज़ में बड़ा होने की वजह से सलाह दी जा रही है कि इस अपडेट को यूज़र्स मजबूत वाई-फाई कनेक्शन में डाउनलोड करें। इसके साथ अपने फोन की बैटरी का भी ध्यान रखें, कोशिश करें इस अपडेट को चार्जिंग के दौरान ही अपने फोन में इंस्टॉल करें। जैसा कि हमने पहले बताया, यह अपडेट फिलहाल स्टेज मैनर पर रोलआउट किया गया है, ऐसे में सभी रियलमी 6 यूज़र्स को यह अपडेट तुरंत नहीं मिल पाएगा। जब भी आपका फोन इस अपडेट के लिए तैयार हो जाएगा आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा, अगर आपको अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिली है तो आप थोड़ा इंतज़ार कीजिए आने वाले दिनों में यह आपके फोन में भी पहुंच जाएगा।

 


हालांकि, इसके अलावा आप रियलमी 6 का यह अपडेट कंपनी के सॉफ्टवेयर पेज़ से भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ओटीए नोटिफिकेशन का इंतज़ार नहीं करना चाहते, तो पेज़ पर जाकर इसे सीधा डाउनलोड करना चाहते हैं तो एक बार पेज़ पर दिए गए सारे दिशा-निर्देशों को फॉलो जरूर करें। चेंजलॉग की बात करें, तो रियलमी 6 अपडेट अप्रैल 2020 सिक्योरिटी पैच और यह कुछ गेम स्पेस को भी फिक्स करता है। यह VOOC चार्जिंग एनिमेशन को भी अपडेट करता है और यह कैमरा में अल्ट्रा स्टैडी फीचर को भी जोड़ता है। इसके अलावा यह अपडेट फ्रंट कैमरा के रिजॉल्यूशन और वीडियो कॉल रिजॉल्यूशन को भी ऑप्टिमाइज़ करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6, Realme 6 Update, Realme, April 2020 Patch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.