Realme 6 और Reame 6i हुए सस्ते, जानें नई कीमत

Realme 6 फोन भारत में Realme 6 Pro के साथ इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्ज़न Realme 7 सीरीज़ भी मार्केट में दस्तक दे चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर Realme 6i फोन इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 सितंबर 2020 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 और Realme 6i की नई कीमत वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई हैं
  • रियलमी 6आई के केवल एक वेरिएंट की कीमत हुई है सस्ती
  • रियलमी 6 की कीमत में कई बार हो चुका है इज़ाफा

दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हैं लैस

Realme 6 और Reame 6i स्मार्टफोन की कीमत भारत में कम की गई है। दोनों ही फोन रियलमी 6 और रियलमी 6आई स्मार्टफोन में  1,000 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि, रियलमी 6आई का केवल एक ही वेरिएंट पर इस कटौती में सस्ता हुआ है। रियलमी 6 स्मार्टफोन चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जबकि रियलमी 6आई फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद है। रियलमी 6 फोन भारत में Realme 6 Pro के साथ इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्ज़न Realme 7 सीरीज़ भी मार्केट में दस्तक दे चुकी हैं। वहीं, दूसरी ओर रियलमी 6आई फोन इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था।  
 

Realme 6 price drop


Realme 6 स्मार्टफोन की कीमत में लॉन्च के बाद से कई बार इज़ाफा हुआ है। लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये थी, वहीं इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी। हालांकि, बाद में फोन का 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट भी पेश किया गया जिसकी कीमत 15,99 रुपये थी। वहीं, अप्रैल में GST बढ़ोतरी के बाद लॉन्च हुए तीनों मॉडल की कीमत भी बढ़कर क्रमश: 13,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये हो गई थी। हालांकिं, जून में एक बार फिर यह तीनों मॉडल महंगे हो गए, जब इनकी कीमत बढ़कर क्रमश: 14,999 रुपये, 16,999 रुपये और 17,999 रुपये हो गई।
Advertisement

हालांकि, अब रियलमी 6 के बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वेबसाइट पर 13,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जिसके मुताबिक फोन में 1,000 रुपये की कीमत की कटौती की गई है। वहीं फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जिसमें लॉन्च की गई कीमत से 1,000 रुपये कम हैं। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 15,999 रुपये के साथ लिस्ट है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब आपको 16,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Reame 6i price drop

रियलमी 6आई के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये है। हालांकि, इस कटौती में फोन के केवल 6 जीबी रैम विकल्प पर ही असर पड़ा है, जिसकी कीमत अब 13,999 रुपये के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है। बेस वेरिएंट की कीमत अभी भी 12,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर अपडेट कर दी गई है, हमने रीटेल स्टोर की कीमत के संबंध में कंपनी से संपर्क साधा है जैसे ही जवाब प्राप्त होगा हम इस लेख के जरिए आपको अपडेट करेंगे।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Very good battery life
  • 90Hz display
  • Decent daylight performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Weak low-light cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.