Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में 5 मार्च को होंगे लॉन्च

Realme Mobiles के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके बताया कि रियलमी 6 सीरीज़ के फोन 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएंगे।

Realme 6 और Realme 6 Pro भारत में 5 मार्च को होंगे लॉन्च

Realme Mobiles के ब्रांड एंबेसेडर बने सलमान खान

ख़ास बातें
  • रियलमी 6 सीरीज़ के फोन 'प्रोडिस्प्ले' से लैस होंगे
  • रियलमी 6 सीरीज़ के फोन में दो सेल्फी कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • Realme 6 के ज़्यादा फीचर्स का अभी खुलासा नहीं
विज्ञापन
Realme 6 और Realme 6 Pro के लॉन्च की तारीख का ऐलान हो गया है। Realme ने एक दिन पहले ही टीज़र ज़ारी करके भारत में रियलमी 6 सीरीज़ को लाने की ओर इशारा दिया था। अब इंतज़ार की घड़ी खत्म हो गई है। रियलमी ने ऐलान किया है कि रियलमी 6 सीरीज़ को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी 6 सीरीज़ के दो फोन होंगे- रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो। इसके अलावा कंपनी ने इन रियलमी फोन की झलक भी दिखाई है। ये होल-पंच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहे हैं। कैपसूल के आकार में कटआउट इशारा देता है कि इन रियलमी फोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप होगा।

Realme Mobiles के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके बताया कि रियलमी 6 सीरीज़ के फोन 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएंगे। एक दिन पहले ही माधव सेठ और कंपनी के नए ब्रांड एंबेसेडर सलमान खान के प्रमोशनल इमेज से खुलासा हुआ था कि Realme 6 में 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। अगर कंपनी रियलमी 6 में 64 मेगापिक्सल का कैमरा देती है तो ज़्यादा पावरफुल Realme 6 Pro में भी 64 मेगापिक्सल या उससे ज़्यादा सक्षम कैमरा हार्डवेयर दिए जाने की उम्मीद है।

सेठ ने ट्वीट करके यह भी बताया है कि फोन 'प्रोडिस्प्ले' से लैस होंगे। संभवतः यह डिस्प्ले क्वालिटी में अपग्रेड की ओर इशारा है। इसके अलावा माधव सेठ के साथ सलमान खान खड़े हैं और उनके हाथों में संभवतः रियलमी 6 सीरीज़ का फोन है। प्रतीत होता है कि फोन का बेज़ल बेहद ही पतला है। इसमें कैपसूल के आकार में होल-पंच है, Poco X2 की तरह। होल-पंच के आकार से साफ है कि रियलमी 6 सीरीज़ के फोन में दो सेल्फी कैमरे दिए जाएंगे।

हाल ही में Realme 6 को वाई-फाई एलायंस के डेटाबेस पर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। इसके बारे में 4,300 एमएएच बैटरी और ब्लूटूथ 5 सपोर्ट होने का भी दावा है।

बात रियलमी 6 प्रो की करें तो इसे भी वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसके हार्डवेयर के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। वैसे, हमारे लिए इंतजार भी लंबा नहीं है। 5 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के सारे फीचर्स से पर्दा उठ जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 6, Realme 6 Pro, Madhav Sheth
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »