Realme 6 Pro vs Redmi Note 9 Pro: किसकी कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर

Redmi Note 9 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सैमसंग आईसोसेल जीएम2 प्राइमरी सेंसर है। Realme 6 Pro भी चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 प्राइमरी सेंसर है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro है 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • Realme 6 Pro में है 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों स्मार्टफोन की भारत में कीमत एक समान है

Realme 6 Pro में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है

Xiaomi और Realme के दो बेहतरीन स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Realme 6 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी हैं। दोनों स्मार्टफोन कई प्रीमियम और दमदार फीचर्स से लैस हैं। आज के समय में सभी कंपनियां स्मार्टफोन कैमरा पर फोकस कर रही है। पिछले दो सालों में हमनें स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव देखे हैं। आज के समय में अधिकतर स्मार्टफोन के ग्राहक चाहते हैं कि उनके स्मार्टफोन का कैमरा डीएसएलआर कैमरा की टक्ककर का होगा और यही कारण है कि स्मार्टफोन कंपनियां नियमित रूप से अपने स्मार्टफोन के कैमरा में सुधार कर रही हैं। शाओमी और रियलमी भी अपने रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 प्रो के कैमरा का ज़ोर-शोर से प्रचार करती है। यूं तो दोनों स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स है, लेकिन रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 प्रो का कैमरा सेटअप भी प्रभावशाली है। इसी वजह से कई ग्राहक इन्हें खरीदने से पहले यह जरूर जानना चाहेंगे कि Redmi Note 9 Pro और Realme 6 Pro में कैमरा के मामले में कौन बेहतर है।

Redmi Note 9 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सैमसंग आईसोसेल जीएम2 प्राइमरी सेंसर है। स्मार्टफोन कई बेहतरीन कैमरा फीचर्स से लैस है। हालांकि रियलमी 6 प्रो भी इस रेस में पीछे नहीं है। Realme 6 Pro भी चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। रेडमी नोट 9 प्रो के विपरीत इसके पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का सैमसंग जीडब्ल्यू1 प्राइमरी सेंसर है। बेशक नंबर को देखा जाए तो रियलमी 6 प्रो स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो से एक कदम आगे दिखाई देता है। हालांकि कैमरा की परफॉर्मेंस केवल नंबर पर निर्भर नहीं करती है। इसलिए Redmi Note 9 Pro और Realme 6 Pro में कैमरा के मामले में कौन सा फोन बेहतर है, इसकी जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।
 

Realme 6 Pro, Redmi Note 9 Pro price

सीधा कैमरा में जाने से पहले एक नज़र इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत में डालते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि ये दोनों फोन के लॉन्च की कीमत अब बदल गई है। भारत में 1 अप्रैल से मोबाइल फोन पर नई GST दर लागू हुई है, जिसके चलते दोनों स्मार्टफोन की कीमत बढ़ गई है।

Realme ने अपने सभी स्मार्टफोन की नई कीमतों का खुलासा कर दिया है। Realme 6 Pro का दाम अब भारत में 17,999 रुपये से शुरू होता है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Xiaomi ने फिलहाल अपने स्मार्टफोन की नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि Redmi Note 9 Pro को भारत में 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था। रेडमी नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था है।
Advertisement
 

Realme 6 Pro vs Redmi Note 9 Pro: Camera comparison

रियलमी 6 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आता है। 

रेडमी नोट 9 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। 
Advertisement

दोनों फोन के कैमरा ऐप देखने में एक समान लगते हैं, लेकिन ये फीचर्स में एक-दूसरे से थोड़े अलग हैं। उदाहरण के लिए, Realme 6 Pro के कैमरा ऐप में 5x ज़ूम के लिए एक टॉगल बटन है। इसमें नाइट मोड का इस्तेमाल वाइड-एंगल और सेल्फी कैमरों के साथ किया जा सकता है। यहां तक की इसमें आप वीडियो शूट करते समय 'अल्ट्रा स्टेडी' स्टेबलाइजेशन मोड को सक्षम कर सकते हैं। Redmi Note 9 Pro में भी कुछ अच्छे फीचर्स हैं, जैसे 'शॉर्ट वीडियो' रिकॉर्डिंग मोड, गूगल लेंस को खोलने के लिए शॉर्टकट और वीडियो रिजॉल्यूशन बदलने या मैक्रो मोड पर स्विच करने के लिए आसान एक्सेस शॉर्टकट।
Advertisement

दिन के दौरान, दोनों फोन के प्राइमरी सेंसर अच्छी डिटेल में तस्वीरें लेते हैं, साथ ही HDR भी अच्छा काम करता है। रेडमी नोट 9 प्रो से ली गई तस्वीरों में थेड़ा वार्म टोन दिखाई देता है। इसके विपरीत रियलमी 6 प्रो में तस्वीरे बैलेंस टोन के साथ आती है। वाइड-एंगल शॉट्स भी अच्छे आते हैं, लेकिन दोनों फोन में क्वालिटी और डिटेल्स प्राइमरी कैमरा सेंसर की तुलना में थोड़ी कम हो जाती है।
 
 

दोनों स्मार्टफोन में लिए गए मैक्रो शॉट में डिटेल की कमी नहीं दिखाई देती है, लेकिन हमारे टेस्ट में हमने पाया कि Realme 6 Pro ने लाल रंग को बहुत अधिक बढ़ा दिया। जब अत्यधिक क्लोज-अप की बात आती है, तो अपने हाई-रिजॉल्यूशन मैक्रो सेंसर के कारण Redmi Note 9 Pro ने Realme 6 Pro की तुलना में बेहतर मैक्रो शॉट लिए। 
Advertisement

रियलमी 6 प्रो का कैमरा सेटअप 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है। हमें इसमें कुछ शार्प डिटेल और अच्छे रंग की तस्वीरे मिली। रेडमी नोट 9 प्रो ने भी अपने 2x डिजिटल ज़ूम के साथ एक अच्छा आउटपुट दिया, लेकिन करीबी तुलना से पता चला कि रियलमी 6 प्रो से ली गई तस्वीरें थोड़ी बेहतर शार्पनेस और डिटेल के साथ आई।
 

सेल्फी कैमरा पर आते हैं। Realme 6 Pro ने हमारे सबजेक्ट के चेहरे को बेहतर स्किन टोन और बेहतर डिटेल के साथ कैप्चर किया। एचडीआर यहां ज्यादा प्रभावी नहीं रहा, लेकिन अच्छी बात यह है कि सेल्फी खुद से ही काफी अच्छे एक्सपोज़र के साथ आई। Redmi Note 9 Pro बैकग्राउंड को बेहतर तरीके से एक्सपोज़ करता है, लेकिन हमारे सब्जेक्ट का चेहरा काफी डार्क था, जिसमें डिटेल की भी कमी थी। रियलमी 6 प्रो का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा काफी काम का है, क्योंकि यह आपको एक फ्रेम में बहुत अधिक लोगों को लाने देता है।
 
 

कम रोशनी वाले लैंडस्केप में रेडमी नोट 9 प्रो की तुलना में रियलमी 6 प्रो स्पष्ट रूप से बेहतर प्रदर्शन करता है। रियलमी 6 प्रो से अंधेरे में ली गई तस्वीरों में ऑब्जेक्ट पर अच्छा एक्सपोज़र दिखाई देता है। नाइट मोड पर स्विच करने पर, Realme 6 Pro का कैमरा बेहतर हो जाता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि नोट 9 प्रो के नाइट मोड वाली फोटो भी बुरी नहीं आती, अथवा दोनों में ज्यादा अंतर दिखाई नहीं देता। रात में दोनों फोन के वाइड-एंगल कैमरों के साथ शूटिंग करने से खराब रिज़ल्ट मिलते हैं, लेकिन रियलमी 6 प्रो इस सेंसर के लिए भी नाइट मोड का इस्तेमाल करने का विकल्प देता है, जो चीजों को थोड़ा सुधार देता है।

कम रोशनी में क्लोज-अप शूटिंग की बात करें तो Redmi Note 9 Pro वास्तव में फूलों जैसी छोटी वस्तुओं पर फोकस सेट करने के लिए थोड़ा संघर्ष करता है, जबकि रियलमी 6 प्रो में कोई परेशानी नहीं होती। कई कोशिशों के बाद, नोट 9 प्रो आखिरकार फोकस लॉक करने में कामयाब रहा, लेकिन तस्वीरें उतनी एक्पोज़ और डिटेल वाली नहीं थीं, जितनी Realme 6 Pro के साथ ली गई थीं।

थोड़े बड़े सब्जेक्ट और बेहतर रोशनी के साथ, पहली नज़र में नोट 9 प्रो से ली गई तस्वीरें बेहतर दिखाई देती है। जहां एक ओर रेडमी नोट 9 प्रो में तस्वीरों में डिटेल अच्छे थे, वहीं, रियलमी 6 प्रो ने वाइट बैलेंस ज्यादा अच्छे से संभाला। यदि आप हमारे सैंपल शॉट्स में फर्श पर टाइलों को गौर से देखेंगे, तो रियलमी 6 प्रो के साथ ली गई तस्वीर में आपको अधिक डिटेल दिखाई देगी।

Realme 6 Pro के ऑप्टिकल ज़ूम कैमरे को कम रोशनी में इस्तेमाल करने की कोशिश करने पर हमें कुछ बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिले। Redmi Note 9 Pro भी अपने 2x डिजिटल ज़ूम के साथ अच्छी तस्वीरें निकालता है, लेकिन तस्वीर में सब्जेक्ट अधिक शार्प कर देता है।

दोनों स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, लेकिन इस रिजॉल्यूशन पर वीडियो में स्थिरता की कमी साफ दिखाई देती है। अच्छी रोशनी में दोनों फोन के साथ ली गई वीडियो काफी अच्छी डिटेल के साथ आती हैं, लेकिन Note 9 Pro रंगों को थोड़ा बढ़ा देता है, विशेष रूप से ब्लू शेड। हालांकि दोनों फोन पर 1080p पर रिकॉर्ड होने वाली वीडियो को स्मूथ बनाने के लिए स्टेबिलाइजेशन काम में आता है और यहां हमने पाया कि रेडमी नोट 9 प्रो थोड़ा बेहतर काम करता है।

कम रोशनी में हमने Realme 6 Pro के वीडियो की क्वालिटी को थोड़ा बेहतर पाया, क्योंकि यह वीडियो काफी ब्राइट आई थी। 1080p पर दोनों फोन में स्टेबलाइजेशन के साथ अच्छी वीडियो आती हैं, लेकिन इससे वीडियो में थोड़ी डिस्टॉर्शन आता है। वाइड-एंगल वीडियो धुंधले और डल दिखते हैं, क्योंकि दोनों फोन के यह सेंसर प्राइमरी कैमरा की तुलना में कमज़ोर है।
 
रेडमी नोट 9 प्रो बनाम रियलमी 6 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.60 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5020 एमएएच4300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.60
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम
4 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 12-मेगापिक्सल (f/2.5) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर फ्लैश
-हां
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11Realme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.