Samsung Galaxy F41, Realme 7 और Redmi Note 9 Pro में कौन बेहतर?

आपकी सुविधा के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन की तुलना Realme 7 और Redmi Note 9 Pro से की है। ताकि आप समझ पाएं कि किस बजट में कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट होगा।

Samsung Galaxy F41, Realme 7 और Redmi Note 9 Pro में कौन बेहतर?
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Realme 7 और Redmi Note 9 Pro में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Samsung ने हाल ही में अपनी नई गैलेक्सी F सीरीज़ के पहले मॉडल के रूप में Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 6,000 एमएएच बैटरी, ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन व कीमत के लिहाज़ से इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में Realme 7 और Redmi Note 9 Pro जैसे स्मार्टफोन से टक्कर मिल सकती है। यह दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जहां सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन में केवल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही प्राप्त होगा। इसके अलावा सैमसंग के फोन में आपको 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है, जबकि रियलमी 7 में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा और रियलमी नोट 9 प्रो में 6.67 इंच का फुल-एचडी+  आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इन सब के अलावा भी इन स्मार्टफोन में कई बड़े अंतर हैं।

आपकी सुविधा के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन की तुलना Realme 7 और Redmi Note 9 Pro से की है। ताकि आप समझ पाएं कि किस बजट में कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट होगा।
 
 

Samsung Galaxy F41 vs Realme 7 vs Redmi Note 9 Pro: Price in India

भारत में Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को फ्यूज़न ग्रीन, फ्यूज़न ब्लू और फ्यूज़न ब्लैक रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर Realme 7 की शुरुआती कीमत भारत में 14,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। इसके अलावा, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे ग्राहक 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें, तो रियलमी 7 फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट रंग में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 9 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 प्रो को आप ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy F41 vs Realme 7 vs Redmi Note 9 Pro: Specifiactions

तीनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ41 एंड्रॉयड 10 पर आधारित OneUI Core पर चलता है और इसमें 420 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। रियलमी 7 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है। रेडमी नोट नोट 9 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है, जिसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग फोन Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ जोड़ा गया है। रियलमी फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। रेडमी फोन की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह 6 जीबी तक रैम सपोर्ट करता है।
 

कैमरा

जैसे कि हमने बताया Galaxy F41 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आने वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और लाइव फोकस सपोर्ट के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलेगा। हालांकि, रियलमी 7 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर व 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए Realme 7 हैंडसेट 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। रेडमी नोट 9 प्रो भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
 

कनेक्टिविटी

सैमसंग ने बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और कनेक्टिविटी विकल्पों में 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी ने फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा रियलमी 7 में कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 9 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
 

बैटरी

Samsung Galaxy F41 फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000 एमएएच बैटरी से लैस आता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक चार्ज पर 21 घंटे तक ब्राउज़िंग टाइम या 48 घंटे तक वॉयस कॉलिंग बैकअप देने में सक्षम है। Realme 7 स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 30 वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 

सैमसंग गैलेक्सी एफ41 बनाम रियलमी 7 बनाम रेडमी नोट 9 प्रो

  सैमसंग गैलेक्सी एफ41 रियलमी 7 रेडमी नोट 9 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग-
डिज़ाइन रेटिंग-
डिस्प्ले रेटिंग-
सॉफ्टवेयर रेटिंग-
परफॉर्मेंस रेटिंग-
बैटरी लाइफ रेटिंग-
कैमरा रेटिंग-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग-
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.406.506.67
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19.5:920:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)403--
प्रोटेक्शन टाइप--गोरिल्ला ग्लास
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलसैमसंग एक्सीनॉस 9611मीडियाटेक हीलियो जी95क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
रैम6 जीबी8 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512-512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहांहां
प्रोसेसर-ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस-हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश-हां-
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनOne UI CoreRealme UIMIUI 11
कनेक्टिविटी
ब्लूटूथहांहांहां
यूएसबी टाइप सीहांहांहां
सिम की संख्या222
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
Wi-Fi Direct--हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी--हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
फेस अनलॉक-हांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO  का 7600mAh बैटरी वाला फोन हुआ गजब सस्ता! यहां मिल रहा कमाल ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  3. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  5. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  6. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  7. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  8. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  10. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »