Realme 6 Pro और Realme 6 एक-दूसरे से कितने अलग?

Realme 6 Pro और Realme 6 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों फोन में कई समानताएं हैं। आइए आपको रियलमी 6 प्रो और रियलमी 6 के बीच के अंतर के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro में है दो सेल्फी कैमरे
  • एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलते हैं रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो
  • 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं दोनों Realme स्मार्टफोन में

Realme 6 Pro vs Realme 6

Realme ने इस हफ्ते अपने नए हैंडसेट Realme 6 Pro और Realme 6 लॉन्च करके स्मार्टफोन इंडस्ट्री का ध्यान एक बार अपनी ओर खींच लिया है। Realme 6 Pro एक मिड-रेंज डिवाइस है जबकि रियलमी 6 ज़्यादा किफायती है। दोनों ही रियलमी स्मार्टफोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। दोनों ही हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट हैं। ये 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। ऐसी ही कुछ और समानताएं रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो के बीच हैं। आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि रियलमी 6 प्रो और रियलमी 6 एक दूसरे से कितने अलग हैं?
 

Realme 6 Pro vs Realme 6: Price in India

रियलमी 6 प्रो का शुरुआती मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमतें क्रमश: 17,999 रुपये और 18,999 रुपये हैं। Realme 6 Pro को कंपनी ने लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज रंग के विकल्पों के साथ पेश किया है। रियलमी 6 प्रो 13 मार्च दोपहर 12 बजे से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। दोनों फोन की बिक्री Flipkart, Realme.com वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए होगी।


रियलमी 6 की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की है। फोन का एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। Realme 6 का हाई-एंड 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प भारत में 15,999 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा Realme 6 फोन को कोमेट ब्लू और कोमेट व्हाइट रंग के विकल्पों में बेचा जाएगा। रियलमी 6 देश में 11 मार्च दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश होगा।
Advertisement
 

Realme 6 Pro vs Realme 6: Specifications

डुअल-सिम Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम हैं।

रियलमी 6 प्रो चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आता है। कैमरा सेटअप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 20x हाइब्रिड ज़ूम है।
Advertisement
 

Realme 6 Pro में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 प्राइमरी सेंसर है। अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल से लैस है।

रियलमी 6 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है। Realme ने अपने इस फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी है। यह 30 वॉट VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 202 ग्राम।
Advertisement
 
रियलमी 6 प्रो की तरह डुअल-सिम रियलमी 6 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। हालांकि, दोनों फोन के बीच काफी अंतर हैं। Realme 6 में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।

स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रियलमी 6 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
Advertisement

Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, पैनोरमिक व्यू, एआई ब्यूटी और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है।

Realme 6 में UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। विकल्प दो हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रियलमी 6 प्रो बनाम रियलमी 6

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.60 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4300 एमएएच4300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.606.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.05 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी90टी
रैम
6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 12-मेगापिक्सल (f/2.5) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहींनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UIRealme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.