Realme 5 Pro की तुलना में कितना बड़ा अपग्रेड है Realme 6 Pro?

आपकी सुविधा के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme 5 Pro की तुलना Realme 6 Pro से की है। ताकि दोनों Realme फोन के बीच के अंतर को जाना जा सके।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro और रियलमी 5 प्रो में हैं चार रियर कैमरे
  • रियलमी 6 प्रो में है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • रियलमी 5 प्रो मार्केट में खासा लोकप्रिय है

Realme 6 Pro vs Realme 5 Pro

Realme 6 Pro लॉन्च हो चुका है। कीमत हो या फिर हार्डवेयर दोनों ही चीज़ें रियलमी 6 प्रो को Realme 5 Pro से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। लेकिन क्या सच में रियलमी 5 प्रो का असल अपग्रेड रियलमी 6 प्रो है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार रियलमी 6 प्रो और रियलमी 5 प्रो की तुलना की है।
 

Realme 6 Pro vs Realme 5 Pro price in India

रियलमी 6 प्रो के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और प्रीमियम 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। यह फोन दो रंगों के विकल्प में मिलेगा- लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज।
Advertisement

वहीं, Realme 5 Pro की कीमत हाल ही में घटी थी। अब इसके 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसके 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और हैंडसेट का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट 15,999 रुपये का है। यह फोन भी दो रंगों के विकल्प में मिलता है- स्पार्कलिंग ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन।
 

Realme 6 Pro vs Realme 5 Pro specifications

डुअल-सिम Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम हैं। वहीं, इसमें इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। इससके अलावा इस फोन में नाविक सपोर्ट भी होगा, जो ISRO द्वारा बनाया भारत का पहला नेविगेशन सिस्टम है।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो भी डुअल-सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। Realme 5 Pro में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। वहीं, इसमें भी इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी, जिसके 256 जीबी तक माइक्रो एसडी सपोर्ट मिलेगा।
 

कैमरा की बात करें, तो Realme 6 Pro चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरे के साथ आता है। कैमरा सेटअप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 20x हाइब्रिड ज़ूम है। रियलमी 6 प्रो में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 प्राइमरी सेंसर है। अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है जो अल्ट्रा-वाइड एंगल से लैस है।
Advertisement

वहीं, Realme 5 Pro में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

रियलमी 6 प्रो फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, नाविक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है। Realme ने अपने इस फोन में 4,300 एमएएच की बैटरी है। यह 30 वॉट VOOC Flash Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.8x75.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 202 ग्राम।
Advertisement

Realme 5 Pro में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
Advertisement
 
 
रियलमी 6 प्रो बनाम रियलमी 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.60 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4300 एमएएच4035 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.606.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
रैम
6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 12-मेगापिक्सल (f/2.5) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.24)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2)16-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
नहींनहीं
पॉप-अप कैमरा
-नहीं
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Realme UIColorOS 6.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
यूएसबी ओटीजी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
फेस अनलॉक
-हां
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.