Realme 5i को मिला दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme 5i के अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX2030EX_11_A.14 है और यह 2.59 जीबी का है। अपडेट की साइज़ को देखते हुए हम आपको इसे वाई-फाई पर डाउनलोड करने का सुझाव देंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जनवरी 2020 12:17 IST
ख़ास बातें
  • मार्केट में Realme 5i के कुछ रिव्यू यूनिट ही उपलब्ध हैं
  • रियलमी 5आई के सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच मैनुअली भी संभव
  • Realme 5i एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलता है

Realme 5i की सेल अभी इस हफ्ते ही शुरू हुई है

Realme 5i को जनवरी ओटीए अपडेट मिलने की खबर है। कई यूज़र्स ने फोरम पर दावा किया है कि अपडेट को ओवर द एयर जारी किया जा रहा है। इसका वर्ज़न नंबर RMX2030EX_11_A.14 है। साझा किए गए चेंजलॉग के मुताबिक, अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा पुरानी कमियां दूर की गई हैं और कैमरे को भी सुधारा गया है। याद रहे कि रियलमी 5आई को भारत में बीते हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। इसकी पहली सेल इस हफ्ते ही आयोजित की गई थी। फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और Realme.com पर बेचा जाता है।

रियलमी 5आई की सेल को अभी ज़्यादा दिन नहीं हुए हैं। ऐसे में मार्केट में Realme 5i के कुछ रिव्यू यूनिट ही उपलब्ध हैं। ऐसे में सबको जल्द ही यह अपडेट मिल जाना चाहिए। नए यूज़र को पहले फोन मिलेगा। उसके बाद अपडेट भी आ जाएगा। यूज़र फोरम पर एक पोस्ट से पुष्टि हुई है कि यह अपडेट अपने साथ दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। वैसे यह लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच नहीं है। क्योंकि कई फोन के लिए जनवरी 2020 का सक्योरिटी पैच उपलब्ध करा दिया गया है। अपडेट फ्रंट कैमरे से जुड़े रेडनेस की एक समस्या को दूर करता है। वाइड एंगल शॉट्स इंप्रूव्ड क्लेयारिटी के साथ आएंगे। इसके अलावा गेमिंग के दौरान साइलेंट की समस्या को भी दूर कर दिया गया है। हमने आपको पहले ही बताया है कि अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX2030EX_11_A.14 है और यह 2.59 जीबी का है।

अपडेट की साइज़ को देखते हुए हम आपको इसे वाई-फाई पर डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। इसके अलावा फोन को इंस्टॉलेशन के दौरान चार्ज पर रखें। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो अपने रियलमी 5आई हैंडसेट के सेटिंग्स में जाकर इसकी जांच मैनुअली भी कर सकते हैं। Realme ने अपने सपोर्ट पेज पर मैनुअल डाउलोड लिंक को भी उपलब्ध करा दिया है। आप अपडेट को सिंपल मोड या रिकवरी मोड से डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट की प्रक्रिया के बारे में सपोर्ट पेज पर विस्तार से बताया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5i, Realme 5i Update, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.