Realme 5G Global Summit Today: Realme GT 5G हो सकता है आज लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम...

Realme GT 5G स्मार्टफोन आज ग्लोबली लॉन्च हो सकता। जबकि फोन मार्च महीने में चीन में लॉन्च हो चुका है। कंपनी भारत के लिए इस तरह का एक अन्य इवेंट 10 जून को आयोजित करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 जून 2021 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT 5G आज 3 जून को हो सकता है ग्लोबली लॉन्च
  • भारत में यह फोन 10 जून को हो सकता है लॉन्च
  • इस इवेंट में होगी 5जी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की चर्चा

ब्लू ग्लास और यैलो (वैगन लैदर) कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

Realme 5G Global Summit की शुरुआत आज 3 जून को दोपहर 2.30 बजे से होने वाली है। इस इवेंट में GSMA Intelligence, Counterpoint Research, Qualcomm India और Realme इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स 5जी के ग्लोबली ग्रोथ एवेन्यू पर मिलकर चर्चा करेंगे। रियलमी इंडिया और यूरोप क सीईओ माधव सेठ और रियलमी ब्रांड डायरेक्टर Johnny Chen इवेंट में 5जी में एक स्मार्टफोन निर्माता के योगदान के बारे में बात करेंगे। इसके अलावा, वह कंपनी के कुछ आगामी प्रोडक्ट्स लाइनअप से भी पर्दा उठा सकते हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इस दौरान Realme GT 5G को ग्लोबली पेश कर सकती है।
 

Realme 5G Global Summit: How to watch livestream

Realme 5G Global Summit की शुरुआत आज 3 जून को दोपहर 2.30 बजे होगी। इस वर्चुअल इवेंट का लाइवस्ट्रीम Realme के ग्लोबल यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। रियलमी के साथ इस इवेंट को GSMA, Qualcomm, Counterpoint के एक्सपर्ट भी को-होस्ट करेंगे। आप रियलमी 5जी ग्लोबल सबमिट का लाइवस्ट्रीम नीचे इम्बेड वीडियो में भी देख सकते हैं।
 
 

Realme 5G Global Summit: What to expect

रियलमी 5जी ग्लोबल सबमिट में इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स 5जी के फ्यूचर और भारत में इसे अपनाने और बड़ी संख्या में यूज़र्स तक इसका एक्सेस पहुंचाने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि यह इस तरह का पहला सबमिट है, जिसका लक्ष्य भारत में 5जी टेक्नोलॉजी को अपनाने और इसके लिए इम्प्लिमेन्टेशन स्टेज सेट करना है। पैनल की लिस्ट में Kalvin Bahia (Principal Economist, GSMA Intelligence), Peter Richardson (VP and Co-Founder, Counterpoint Research), Rajen Vagadia (VP and President, Qualcomm India and SAARC), Madhav Sheth (Realme India and Europe CEO) और Johnny Chen (Brand Director, Realme) आदि शामिल होंगे।
 

Reame GT 5G global launch

Realme GT 5G स्मार्टफोन आज ग्लोबली लॉन्च हो सकता। जबकि फोन मार्च महीने में चीन में लॉन्च हो चुका है, वहीं कहा जा रहा है कि यह 3 जून को यूरोप में पेश किया जा सकता है। कंपनी भारत के लिए इस तरह का एक अन्य इवेंट 10 जून को आयोजित करने की योजना बना रही है, संभावना है कि यह वही तारीख होगी जब Realme GT 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, रियलमी ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

हाल ही में रियलमी जीटी 5जी की यूरोपियन मार्केट में क्या कीमत हो सकती है, इसकी जानकारी टिप्सटर ने लीक थी। टिप्सटर के मुताबिक, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 400 (लगभग 35,700 रुपये) होगी और इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 450 (लगभग 40,200 रुपये) होगी। टिप्सटर की मानें, तो यह फोन यूरोप में ब्लू ग्लास और यैलो (वैगन लैदर) कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.