• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा वाले Realme GT 5G की कीमत, कलर ऑप्शन और कॉन्फिग्रेशन ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक

64MP कैमरा वाले Realme GT 5G की कीमत, कलर ऑप्शन और कॉन्फिग्रेशन ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक

टिप्सटर की मानें, तो यह फोन यूरोप में ब्लू ग्लास और यैलो (वैगन लैदर) कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है, जो होंगे 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।

64MP कैमरा वाले Realme GT 5G की कीमत, कलर ऑप्शन और कॉन्फिग्रेशन ग्लोबल लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • Realme GT 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • रियलमी जीटी 5जी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है
  • फोन चीन में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Realme GT 5G स्मार्टफोन मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था, हालांकि इसका अभी अंतरराष्ट्रीय लॉन्च रहता है। इसके अलावा, इस फोन की भारत लॉन्चिंग को भी टीज़ किया जा रहा है। लेकिन नई मार्केट्स में लॉन्च से पहले एक टिप्सटर ने इस फोन की यूरोपियन लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा की है। रियलमी जीटी 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह यूरोप में इस महीने में लॉन्च किया जाएगा, इसके अलावा फोन की कीमत, कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी भी ऑनलाइन लीक कर दी गई है। बता दें, Realme ग्लोबली 5जी सबमिट का आयोजन 3 जून को करने वाली है, जहां रियलमी जीटी 5जी फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने ट्विटर के माध्यम से Realme GT 5G स्मार्टफोन से जुड़ी प्रमुख जानकारियां ऑनलाइन लीक की है। टिप्सटर की मानें, तो यह फोन यूरोप में ब्लू ग्लास और यैलो (वैगन लैदर) कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है, जो होंगे 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। रियलमी जीटी 5जी की यूरोपियन मार्केट में क्या कीमत हो सकती है, जिसकी जानकारी भी टिप्सटर ने लीक है। टिप्सटर के मुताबिक, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 400 (लगभग 35,700 रुपये) होगी और इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 450 (लगभग 40,200 रुपये) होगी। टिप्सटर का दावा है कि इसकी कीमत बताई गई कीमत से EUR 20 (लगभग 1,700 रुपये) कम या ज्यादा हो सकती है।

याद दिला दें, रियलमी ग्लोबल 5जी सबमिट इवेंट 3 जून को 10am GMT+1 (दोपहर 2.30pm बजे) आयोजित करने वाली है, जहां कंपनी यूरोपियन मार्केट के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन को भी लॉन्च कर सकती है। भारत में यह सबमिट 10 जून को आयोजित किया जाएगा, संभावना है कि यह वही तारीख होगी जब Realme GT 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, रियलमी ने रियलमी जीटी 5जी के ग्लोबल लॉन्च को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
 

Realme GT 5G specifications

जैसे कि हमने बताया रियलमी जीटी 5जी स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है, तो ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन किसी से छिपे नहीं है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। इसके अलावा स्क्रीन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल क मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रियलमी जीटी 5जी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन 8.4mm मोटा और 186 ग्राम भारी है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • 3.5mm headphone jack
  • Clear stereo speakers
  • Excellent battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Several preloaded apps
  • No IP rating
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  2. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  5. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  10. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  2. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  4. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  5. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  6. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  7. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
  8. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  9. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  10. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »