Realme 5 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम

Realme 5 को भारत में Realme 5 Pro के साथ 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने पहले ही बताया है कि रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरों के साथ आएगा। रियलमी 5 के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 10:11 IST
ख़ास बातें
  • RMX1911 मॉडल नंबर के साथ एक रियलमी स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट
  • रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरों के साथ आएगा
  • 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा Realme 5 Pro में

Realme 5 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम

आधिकारिक लॉन्च से पहले Realme 5 को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। प्रतीत होता है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल शाओमी के मी सीसी9ई और मी ए3 प्रोसेसर में किया जा चुका है। गीकबेंच की साइट पर फोन के लिए Realme RMX1911 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। गौर करने वाली बात है कि इसी मॉडल नंबर को थाइलैंड की नबीटीसी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। साथ में रियलमी 5 के नाम का भी ज़िक्र था। रियलमी 5 को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इसके साथ रियलमी 5 प्रो को भी पेश किया जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुातबिक, RMX1911 मॉडल नंबर वाले रियलमी स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम है। मदरबोर्ड सेक्शन में 'ट्रिनकिट' प्रोसेसर का ज़िक्र है। यह कोडनेम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के लिए इस्तेमाल होता है। यह जानकारी हमें मी सीसी9ई और मी ए3 के गीकबेंच लिस्टिंग में मिली थी।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1525 और मल्टी कोर टेस्ट में 5,498 का स्कोर मिला। यह जानकारी सबसे पहले नैशविले चैटर द्वारा दी गई।
 

गौर करने वाली बात है कि गीकबेंच साइट पर कहीं भी यह नहीं लिखा है कि RMX1911 मॉडल नंबर वाला फोन Realme 5 ही है। लेकिन एनबीसीटी साइट की लिस्टिंग से पता चलता है कि दोनों ही डिवाइस एक ही हैं।
Advertisement

बता दें कि रियलमी 5 को भारत में रियलमी 5 प्रो के साथ 20 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। मीडिया चैनल पर ज़ारी किए गए टीज़र्स में कंपनी ने पहले ही बताया है कि रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। रियलमी 5 के स्पेसिफिकेशन अब तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 5, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.