Realme 5 Pro की अगली सेल दोपहर 4 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो सेल Flipkart और रियलमी डॉट कॉम पर दोपहर 4 बजे शुरू होगी। जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2019 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro Price 13,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी 5 प्रो की बिक्री होगी Flipkart पर
  • स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट से लैस है Realme 5 Pro

Realme 5 Pro Price: रियलमी 5 प्रो की अगली सेल दोपहर 4 बजे Flipkart पर

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। रियलमी 5 प्रो की पहली सेल दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी, यदि आप पहली सेल में हैंडसेट को नहीं खरीद पाए तो आपके पास एक और मौका है। बता दें कि Realme 5 Pro की अगली सेल दोपहर 4 बजे Flipkart और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी। रियलमी 5 प्रो को पिछले महीने भारत में Realme 5 के साथ उतारा गया था।

रियलमी 5 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 712 SoC, 8 जीबी तक रैम और चार रियर कैमरों के साथ आता है। अगर आप भी रियलमी 5 प्रो को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको Realme 5 Pro की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
Advertisement
 

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो सेल दोपहर 4 बजे से
Photo Credit: Realme.com

Realme 5 Pro price in India, सेल ऑफर्स

रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Realme 5 Pro, Redmi Note 7 Pro और Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर?

यह भी पढ़ें-  Realme 5 Pro, Realme 5 और Realme X एक-दूसरे से कितने अलग?
Advertisement

रियलमी 5 प्रो क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको बताया रियलमी 5 प्रो फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर दोपहर 4 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Advertisement
रियलमी 5 प्रो खरीदने पर Jio सब्सक्राइबर्स को 7,000 रुपये तक का फायदा होगा। फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएगा। ग्राहकों को पेटीएम फर्स्ट मैंबरशिप मिलेगा। Paytm यूपीआई से भुगतान करने पर 2,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।
 

Realme 5 Pro specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।

फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.