Realme 5 Pro Sale आज रात 8 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर बेचा जाता है। रियलमी ब्रांड के इस हैंडसेट के साथ पिछले महीने Realme 5 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया था।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Realme 5 Pro Price 13,999 रुपये से शुरू
  • रियलमी 5 प्रो की बिक्री होगी Flipkart पर
  • स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट से लैस है Realme 5 Pro

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो सेल आज रात 8 बजे Flipkart पर

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए काम की खबर है। Realme 5 Pro Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया गया था। यदि आप 12 बजे सेल में हैंडसेट को नहीं खरीद पाए तो आपके पास एक और मौका है। रियलमी 5 प्रो की अगली सेल आज रात 8 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी।  Realme 5 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 प्राइमरी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 4,035 एमएएच की बैटरी है।

याद करा दें कि रियलमी 5 प्रो को पिछले महीने Realme 5 के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 5 प्रो को खरीदने से पहले आइए आपको Realme 5 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो में है 4,035 एमएएच की बैटरी
Photo Credit: Realme.com

Realme 5 Pro price in India, सेल ऑफर्स

रियलमी 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाता है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। याद करा दें कि Realme 5 Pro को पिछले महीने Realme 5 के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया था।

यह भी पढ़ें- Realme 5 Pro, Redmi Note 7 Pro और Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर?

यह भी पढ़ें-  Realme 5 Pro First Impressions in Hindi
Advertisement


रियलमी 5 प्रो क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको बताया रियलमी 5 प्रो Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर दोपहर 8 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो को कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदने पर Jio सब्सक्राइबर्स को 5,750 रुपये तक का कैशबैक और 4.2 टीबी डेटा मिलेगा। MobiKwik से भुगतान पर 7 प्रतिशत तक सुपरकैश मिलेगा। दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट पर फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक/ छूट शामिल है।
 

Realme 5 Pro specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं।
Advertisement
 

Realme 5 Pro Camera

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।

फ्रंट पैनल पर Realme 5 Pro में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Realme 5 Pro में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.