Realme 5 Pro की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू होगी। ग्राहक हैंडसेट खरीदने से पहले जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 09:37 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी 5 प्रो की बिक्री होगी Flipkart पर
  • स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट से लैस है Realme 5 Pro
  • Realme 5 Pro Price 13,999 रुपये से शुरू

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर

Realme 5 Pro Sale: रियलमी 5 प्रो सेल के लिए आज एक बार फिर उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 5 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Oppo के सब-ब्रांड Realme ने पिछले महीने रियलमी 5 प्रो के साथ Realme 5 स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में उतारा था। रियलमी 5 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन चार रियर कैमरे, Snapdragon 712 SoC और 4,035 एमएएच बैटरी से लैस है। अगर आप भी Realme 5 Pro खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको हैंडसेट की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Realme 5 Pro price in India, सेल ऑफर्स

भारत में रियलमी 5 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Realme 5 Pro, Redmi Note 7 Pro और Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर?

यह भी पढ़ें-  Realme 5 Pro, Realme 5 और Realme X एक-दूसरे से कितने अलग?


रियलमी 5 प्रो क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने आपको बताया रियलमी 5 प्रो Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट पर दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी 5 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो रियलमी डॉट कॉम से हैंडसेट खरीदने पर Jio सब्सक्राइबर्स को 7,000 रुपये तक का फायदा होगा और Paytm First की मेंबरशिप फ्रीम मिलेगी।
Advertisement

MobiKwik से भुगतान पर 7 प्रतिशत सुपरकैश (750 रुपये) मिलेगा। दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।  
 

Realme 5 Pro specifications

डुअल-सिम रियलमी 5 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।

फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157x74.2x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • Bad
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4035 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.