Realme 3i और Realme C3 को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Realme C3 के अपडेट का चेंजलॉग थोड़ा बड़ा है। इस अपडेट का बिल्ड वर्ज़न RMX2020_11.A.21 है, जो कि कैमरा और अन्य समस्याओं के लिए फिक्स लेकर आया है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3i और Realme C3 को मिला अप्रैल सिक्योरिटी पैच
  • फिलहाल, यह अपडेट कुछ ही रियलमी यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है
  • रियलमी सी3 अपडेट सिस्टम और कैमरा सुधार लेकर आया है

Realme 3i और Realme C3 यूज़र्स मैनुअली भी जांच सकते हैं अपडेट

Realme 3i और Realme C3, चीनी कंपनी Realme के शुरुआती स्मार्टफोन हैं, जिन्हें अप्रैल का अपडेट मिला है। भले ही Realme ने बाकी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की तरह अपने स्मार्टफोन की सेल रोक दी है, लेकिन कंपनी ने अपने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए अपडेट रोलआउट करना ज़ारी रखा है। रियलमी ने ओवर द एयर (OTA) के जरिए रियलमी 3आई और रियलमी सी3 के लिए अपडेट रोलआउट किया है, जो कि कुछ बग फिक्स और अप्रैल एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। फिलहाल, इस अपडेट को सीमित संख्या के लोगों के लिए ज़ारी किया गया है, लेकिन जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर समस्या नहीं है, तब इसे सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

Realme की वेबसाइट के फोरम पोस्ट में इस नए अपडेट की सभी जानकारी का उल्लेख किया गया है। पोस्ट के अनुसार, Realme C3 के अपडेट का चेंजलॉग थोड़ा बड़ा है। इस अपडेट का बिल्ड वर्ज़न RMX2020_11.A.21 है, जो कि कैमरा और अन्य समस्याओं के लिए फिक्स लेकर आया है। इस लिस्ट में जाने क्या बदलाव लाया है यह अपडेट...
Advertisement
 

 Realme C3 Update Changelog

1. यह फ्रंट कैमरा के लो ISO नॉयज़ परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करता है और ISO की क्लैयरिटी को सुधारता है।

2. सेल्फी के कॉन्ट्रास्ट को ऑप्टिमाइज़ करता है और आंखों की परछाई को कम करता है।
Advertisement

3. फ्रंट कैमरा के हिलने-डुलने के कारण फोटो की ब्लरनेस को ऑप्टिमाइज़ करता है।

4. रियर कैमरा के कम ISO क्लैयरिटी वाली तस्वीरों की क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करेगा।
Advertisement

5. रियर कैमरा के AWB को ऑप्टिमाइज़ करता है, ताकि आउटडोर सीन में होने वाली ग्रीनिश समस्या में सुधार हो सके।
Advertisement

6. व्हाट्सऐप में एंट्री और एग्जिट की फ्लूएंसी को ऑप्टिमाइज़ करना।

7. फेसबुक के दौरान अटकने की समस्या और पबजी के दौरान कुछ सीन अटकने की समस्या को भी सुधाराता है।
Advertisement

8. स्क्रीन टच एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज़ किया और कुछ सीन में टच से हो रही देरी का भी निवारण किया है।

अब बात करते हैं Realme 3i अपडेट की। ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, इस अपडेट का नया बिल्ड वर्ज़न है RMX1821EX_11.A.28  और यह कुछ जाने-पहचाने बग्स को फिक्स करता है और सिस्टम स्टेबलिटी को भी सुधारता है।

अगर आपके पास इन दोनों में से कोई भी Realme फोन है, और आपको अब तक अपडेट नोटिफिकेशन नहीं आई है तो आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। जैसे कि रियलमी ने कहा कि यह अपडेट फिलहाल कुछ लोगों के लिए ज़ारी किया गया है, जैसे पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग नहीं है, इसे तुरंत सभी लोगों के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Quick face recognition
  • Decent selfie camera
  • Smooth UI and app performance
  • Bad
  • Slow charging
  • Weak low-light camera performance
  • No stabilisation for video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.