Realme 3 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 3 Pro Update: रियलमी 3 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। Realme 3 Pro को मिले नए अपडेट के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जून 2019 11:33 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • Realme 3 Pro का दाम 13,999 रुपये से शुरू होता है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है रियलमी 3 प्रो

Realme 3 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Realme 3 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। रियलमी 3 प्रो को मिला नया अपडेट नए फीचर्स जैसे कि 240 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो-मोशन मोड और नए थीम स्टोर के साथ आ रहा है। Realme 3 Pro को मिले अपडेट के साथ जून 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। याद करा दें कि Realme 3 Pro को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। हाल ही में, Realme 3 Pro को अपडेट मिला था जिसके साथ फोन में 960fps स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग मोड को जोड़ा गया था।

Realme 3 Pro को मिले लेटेस्ट अपडेट का फाइल साइज़ 2.69 जीबी है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें। रियलमी 3 प्रो को मिले अपडेट का वर्जन नंबर RMX1851EX_11_A.15 है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। Realme के सपोर्ट पेज़ से भी अपडेट को डाउनलोड किया जा सकता है।
Advertisement

चेंजलॉग की बात करें तो अपडेट जून एंड्रॉयड 2019 सिक्योरिटी पैच, नोटिफिकेशन मोड में दोनों तरफ से नए स्वाइप जेस्चर, कुछ रीज़न में लॉक स्क्रीन मैगज़ीन फंक्शन और कुछ रीज़न में रियलमी अकाउंट फंक्शन के साथ आ रहा है। Realme ने ऐप मार्केट, थीम स्टोर और गेम सेंटर को भी नए अपडेट के साथ जोड़ा है। कैमरा इंप्रूवमेंट की बात करें तो नया अपडेट 240 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो-मोशन फीचर के साथ आ रहा है। इन सबके अलावा, अपडेट के साथ कई बग को भी फिक्स किया गया है।

Realme 3 Pro का दाम 13,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है तो वहीं फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में बेचा जाता है। Realme 3 Pro हैंडसेट कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल रंग में बेचा जाता है।
Advertisement

याद करा दें कि हाल ही में Realme Leap Days सेल का आगाज़ हुआ है। सेल के दौरान Realme 3 Pro समेत कई अन्य रियलमी स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है।  
Advertisement

Realme 3 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। रियलमी 3 प्रो में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4045 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.