Realme 3 बना मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

मार्च 2019 में Realme 3 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया था।

Realme 3 बना मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

Realme 3 बना मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • Realme 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा
  • 4,230 एमएएच की बैटरी है Realme 3 में
विज्ञापन
ओप्पो (Oppo) के सब-ब्रांड रियलमी 3 (Realme 3) को भारत में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। रियलमी 3 एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलता है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, मार्च 2019 में Realme 3 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया था। रियलमी 3 को मार्केट में सबसे बड़ी चुनौती रेडमी नोट 7 (Redmi Note 7) से मिलती है। याद करा दें कि पिछले साल रियलमी को एक अलग सब-ब्रांड बनाया दिया गया था। एक साल के भीतर रियलमी कंपनी की वृद्धि ज़बर्दस्त हुई है और यह कंपनी के स्मार्टफोन के वाइड पोर्टफोलियो को देखकर पता चलता है।

मार्च 2019 में रियलमी 3 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बिकने वाला नंबर 1 मॉडल बना। काउंटरप्वाइंट ने स्वतंत्र रूप से गैजेट्स 360 को आंकड़ों की पुष्टि की है। इसके अलावा Realme के सीईओ माधव सेठ ने कहा कि हमें Realme की लेटेस्ट उपलब्धि की खबर को साझा करते हुए खुशी हो रही है।
रियलमी 3 ने सेल शुरू होने के तीन हफ्तों में ही 5 लाख से अधिक यूनिट बेचकर रिकॉर्ड बना लिया था और अब मार्च 2019 में इसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पोजीशन हासिल कर ली थी। याद करा दें कि काउंटरप्वाइंट और आईडीसी के अनुसार, Realme 2018 की चौथी तिमाही में भारत का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया था।
 

Realme 3 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में रियलमी 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। Realme 3 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह बेचा जाता है।
 

Realme 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।

Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • कमियां
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Realme 3
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »