Realme 2 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Realme 2 Pro का दाम अब 12,990 रुपये से शुरू होता है। इस कीमत में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2019 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Realme 2 Pro की शुरुआती कीमत 12,990 होगी
  • Realme ने ट्विटर पर कीमत में कटौती का ऐलान किया

Realme 2 Pro Price in India: रियलमी 2 प्रो हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Realme 2 Pro की कीमत भारत में कम कर दी गई है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाले रियलमी ब्रांड के इस फोन के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 1,000-1,000 रुपये कम हो गई है। इस फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट कई दिनों से लिस्ट नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस वेरिएंट की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। याद रहे कि Realme 2 Pro को बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से फोन की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। गौर करने वाली बात है कि Realme ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की कीमत हाल के दिनों में कम की गई है। आइए अब आपको Realme 2 Pro के नई कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं, साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानें।
 

Realme 2 Pro की भारत में कीमत

Realme 2 Pro (रिव्यू) का दाम अब 12,990 रुपये से शुरू होता है। इस कीमत में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इन वेरिएंट की लॉन्च कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 15,990 रुपये थी। यानी कीमत में कटौती 1,000 रुपये की है। Realme 2 Pro के 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन यह वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर लंबे वक्त से उपलब्ध नहीं रहा है। हमने 8 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत को लेकर Realme को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। Realme ने ट्विटर पर कीमत में कटौती का ऐलान किया है।


Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  3. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
  2. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  4. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  5. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  7. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  9. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
  10. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.