Realme 16 Pro सीरीज आज हो रही लॉन्च, Pad 3 और Buds Air 8 भी देंगे दस्तक, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Realme आज Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Pad 3 और Buds Air 8 पेश करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 09:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Realme 16 Pro+ में 6500nits हायपर ग्लो 4D कर्व+ डिस्प्ले मिलेगी।
  • Realme 16 Pro+ में 7000mAh की बैटरी भी मिलेगी।

Realme 16 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Realme

Realme 2026 की शुरुआत में आज 6 जनवरी को एक लॉन्च इवेंट में अपना नए स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme Pad 3 और Realme Buds Air 8 शामिल हैं। कंपनी ने आधिकारिक साइट पर अब तक Realme 16 Pro सीरीज के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Realme 16 Pro सीरीज स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme का लॉन्च इवेंट कब होगा आयोजित


Realme का लॉन्च इवेंट आज यानी कि मंगलवार 6 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के जरिए होगी,जहां Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme Buds Air 8, Realme Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा होगा।

Advertisement

Realme 16 Pro+
Realme 16 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा होगा। कंपनी इस फोन में NEXT Ai शामिल करेगी। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। वहीं लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए 7000mAh की बैटरी भी मिलेगी। फोन को आउटडोर में आसानी से उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि इसमें 6500nits हायपर ग्लो 4D कर्व+ डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग मिलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर चलेगा। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करती है।

Realme 16 Pro
Realme 16 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-मैक्स चिपसेट दिया जाएगा। इसमें 6500nits सन रेडी डिस्प्ले मिलेगी। वहीं पूरा दिन इस्तेमाल के लिए 7000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसमें IP66/68/69/69K रेटिंग मिलेगी जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करेगी। 46 लिक्विड रेसिस्टेंस के साथ 80 डिग्री सेल्सियस जैसे एक्स्ट्रीम वाटर टेंप्रेचर को भी झेल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 16 Pro, Realme Buds Air 8, Realme Pad 3

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.