Realme 15 और 15 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म, इनके कैमरा सिस्टम में होगा AI!

Realme 15 सीरीज दरअसल इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Realme 14 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिनमें Realme 14 5G, Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Realme 15 और 15 Pro 5G जुलाई में भारत में लॉन्च होने की संभावना
  • 15 Pro को बताया गया है “सबसे एडवांस्ड AI Party Phone”
  • कैमरा फीचर्स में होगा रियल टाइम AI एडजस्टमेंट

Photo Credit: Realme

Realme भारत में मिड-रेंज प्रतिस्पर्धा को और गर्म करने जा रही है। कंपनी ने Realme 15 5G और Realme 15 Pro 5G के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि कर दी है। इसके प्रमोशनल पोस्टर्स जारी किए गए हैं, जिससे यह भी कंफर्म होता है कि अपकमिंग रियलमी फोन Flipkart पर बेचे जाएंगे। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में इन दोनों फोनों की एंट्री तय मानी जा रही है।

Realme 15 सीरीज दरअसल इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Realme 14 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिनमें Realme 14 5G, Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G शामिल हैं। इनमें से वेनिला मॉडल को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। हालांकि, Realme 15 5G को देश में लाया जा रहा है।
Advertisement

पोस्टर के मुताबिक, Realme ने 15 Pro को "Most Advanced AI Party Phone" बताया है। कंपनी ने अभी तक फुल स्पेसिफिकेशन्स रिवील नहीं किए हैं, लेकिन इशारा दिया है कि इस बार कुछ हाई-एंड फीचर्स Pro+ मॉडल से सीधे 15 Pro में लाए जाएंगे।

Realme 15 सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। कंपनी ने इशारा किया है कि इन फोनों में "Party Inspired Imaging" फीचर मिलेगा, जो रियल टाइम में शटर स्पीड, सैचुरेशन और कॉन्ट्रास्ट को AI की मदद से एडजस्ट कर सकता है।
Advertisement

लीक्स की मानें तो Realme 15 Pro 5G को 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शन्स में Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green शामिल हो सकते हैं। वहीं, स्टैंडर्ड Realme 15 5G मॉडल Silk Pink और Velvet Green रंगों में आ सकता है।
Advertisement

Realme 15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6300mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट AMOLED डिस्प्ले भी शामिल हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.