Realme 14 सीरीज के लॉन्च से पहले लीक हुई प्राइस रेंज, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?

बताया गया है किRealme 14 Pro और Realme 14 Pro+ की कीमत उनके पिछले मॉडल्स, यानी कि Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ के ही 30,000 रुपये के आसपास होगी।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro और 14 Pro+ भारत में अगले साल जनवरी में लॉन्च हो सकते हैं
  • इनकी कीमत इनके पिछले मॉडल्स, यानी Realme 13 सीरीज के समान ही हो सकती है
  • Realme 13 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है

Realme 13 Pro और 13 Pro+ (ऊपर तस्वीर में) को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Realme

Realme 14 सीरीज को लेकर अब लीक्स आने शुरू हो चुके हैं। शुरुआत में अटकलें लगाई जा रही थीं कि चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा Realme 14 को छोड़ कर सीधा Realme 15 लाइनअप को पेश किया जा सकता है। हालांकि, पिछले कुछ लीक्स से ऐसा नहीं लगता है। एक नई रिपोर्ट Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ की लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस रेंज का सुझाव देती है। इनके  Realme 13 Pro+ और Realme 13 Pro के अपग्रेड के रूप में आने की उम्मीद है। Realme 14 सीरीज की कीमत कथित तौर पर मौजूदा 13 सीरीज के मॉडलों के समान हो सकती है।

स्मार्टप्रिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ भारत में अगले साल जनवरी में लॉन्च होंगे। शुरुआत में इन्हें फरवरी में लॉन्च किए जाने की योजना थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि ब्रांड ने लॉन्च को जनवरी तक के लिए टाल दिया है। बता दें कि Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को इस साल जुलाई में भारत में पेश किया गया था।

इसके अलावा, इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ की कीमत उनके पिछले मॉडल्स, यानी कि Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ के समान (30,000 रुपये के आसपास) होगी। यह भी कहा गया है कि ये हैंडसेट मार्केट में Redmi Note 14 Pro सीरीज और Poco X7 Pro को टक्कर देंगे।

Realme 14 सीरीज के स्पेसिफिकेशन अभी तक लीक नहीं हुए हैं, लेकिन रिपोर्ट से पता चलता है कि यह Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 के साथ आएगा।

तुलना के लिए बता दें कि Realme 13 Pro+ को भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, Redmi Note 13 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये थी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.