Realme 14 Pro+ 5G भारत में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14 Pro+ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro+ में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme 14 Pro+ में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 14 Pro+ में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14 Pro+ लॉन्च कर दिया है। Realme के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 14 Pro+ में 6000mAh की बैटरी और 6.83 इंच की 1.5K  AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Realme 14 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme 14 Pro+ Price


Realme 14 Pro+ के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस फोन की बिक्री 23 जनवरी से शुरू होगी और प्री-बुकिंग 16 जनवरी से शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर से 4 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। 1 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल सकता है।


Realme 14 Pro+ Specifications


Realme 14 Pro+ में 6.83 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है। इस फोन में एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ 2.5GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस फोन में 256GB / 512GB (UFS 3.1) स्टोरेज के साथ 8GB / 12GB LPDDR4X रैम दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 पर काम करता है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में 14 Pro+ के रियर में f/1.88 अपर्चर, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.51 मिमी, चौड़ाई 77.34 मिमी, मोटाई 8 मिमी और वजन 194 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS/ग्लोनास/Beidou और यूएसबी टाइप-सी दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.