50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले के साथ Realme 14 Pro 5G लॉन्च, कीमत 24,999 रुपये से शुरू

Realme ने भारत बाजार में 14 Pro 5G सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme 14 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme 14 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme 14 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
  • Realme 14 Pro 5G में 6.7 इंच की Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Realme 14 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत बाजार में 14 Pro 5G सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme 14 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। 14 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। आइए Realme 14 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme 14 Pro 5G Price


Realme 14 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Realme की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 23 जनवरी से उपलब्ध होगा। हालांकि, प्री-बुकिंग आज यानी कि 16 जनवरी से ही शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर से 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। 1 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिल सकता है।


Advertisement
Realme 14 Pro 5G Specifications


Realme 14 Pro 5G में 6.7 इंच की Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 पिक्सल,  120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।  इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में Mali-G615 MC2 GPU के साथ 2.5GHz ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300- Energy 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 256GB / 512GB (UFS 3.1) स्टोरेज के साथ 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 पर काम करता है।  इस फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में 14 Pro 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 74.9 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी और वजन 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी दिया गया है। यह फोन IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.