Realme 11 5G स्‍मार्टफोन 108MP कैमरा और 67W चार्जिंग से होगा लैस, ये खूबियां भी होंगी

Realme 11 5G : दावा है कि यह फोन लो-लाइट में भी अच्‍छी फोटोज पेश करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ने शेयर की फोन से जुड़ी अहज जानकारी
  • ‘फ्लैगशिप-लेवल’ का 108 रियर कैमरा होगा फोन में
  • 67W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा यह फोन

दावा है कि 47 मिनट में फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

Photo Credit: Realme

Realme 11 5G सीरीज का आगाज बहुत जल्‍द होने वाला है। कंपनी ने कई दिनों पहले ही ऐलान किया था कि वह भारत में नई सीरीज के स्‍मार्टफोन पेश करेगी। आज एक प्रेस रिलीज के जरिए रियलमी ने बताया है कि Realme 11 5G में 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन की चार्जिंग क्षमताओं को भी रियलमी ने शेयर किया है। इसके अलावा कोई और फीचर ऑफ‍िशियली शेयर नहीं किया गया है। हालांकि हमारे पास कुछ और जानकारियां हैं। 

रियलमी के अनुसार, अपकमिंग Realme 11 5G स्‍मार्टफोन में ‘फ्लैगशिप-लेवल' का 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा। रियलमी का दावा कि रियर कैमरे के साथ यूजर्स को 3x इन-सेंसर जूम दिया जाएगा। रियलमी ने कहा है कि ऑप्टिकल जूम के जैसे शॉट्स देने के लिए कैमरा HM6 सेंसर तकनीक का इस्‍तेमाल करेगा। 
Advertisement

दावा है कि यह फोन लो-लाइट में भी अच्‍छी फोटोज पेश करेगा। कैमरे में लगा सेंसर PDAF से लैस पिक्सल के जरिए सटीक फोकस करता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि Realme 11 5G में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी। यह सिर्फ 17 मिनट में फोन को 1 फीसदी से 50 फीसदी तक चार्ज कर देता है। 

दावा है कि 47 मिनट में फोन की बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। अन्‍य स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें, तो Realme 11 5G में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल दिया जा सकता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100 प्‍लस प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन को डॉन पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर्स में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

रियलमी ने कुछ दिनों पहले एक डिवाइस का टीजर वीडियो शेयर किया था। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। कैमरा मॉड्यूल में दो लेंस देखे जा सकते हैं। वीडियो में पिल शेप एलईडी फ्लैश भी दिखाई दे रहा है। कयास हैं कि यह Realme 11 5G हो सकता है, जिसे हाल ही में कंपनी ने ताइवान में लॉन्च किया था। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.