Realme 10T 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!

Realme 10T 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 6,999 (लगभग 16,818 रुपये) है।

Realme 10T 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!

Photo Credit: Realme Thailand

Realme 10T 5G में 6.6 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme ने Realme 10T 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है।
  • Realme 10T 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 6,999 है।
  • Realme 10T 5G में 6.6 इंच की IPS LCD an FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Realme ने Realme 10T 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में बीते साल लॉन्च किए गए Realme 9i 5G के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। यहां हम आपको Realme 10T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 10T 5G की कीमत और उपलब्धता

Realme 10T 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 6,999 (लगभग 16,818 रुपये) और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 8,999 (लगभग 21,624 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन इलेक्ट्रिक ब्लैक और डेश ब्लू ऑप्शन में आता है।

Realme 10T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme 10T 5G में 6.6 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz, ब्राइटनेस 400 निट्स तक और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

यह स्मार्टफोन Dimensity 810 SoC के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई, जिसे 18W चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। Realme 10T 5G की लंबाई 164.4mm, चौड़ाई 75.1mm, मोटाई 8.1mm और वजन 187 ग्राम है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »