Realme 10 Pro+ 5G vs Nothing Phone 1: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Realme 10 Pro+ 5G को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme 10 Pro+ 5G की Nothing Phone 1 से तुलना करके बता रहे हैं।
  • Realme 10 Pro+ 5G की भारत में कीमत Rs. 24,999 से शुरू होती है।
  • Nothing Phone 1 को भारत में Rs. 29,999 में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Flipkart

Realme 10 Pro+ 5G को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC के साथ आता है। Realme 10 Pro+ 5G में 6.7-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। Rs 30,000 के सेगमेंट में Realme 10 Pro+ 5G की प्रतिस्पर्धा Nothing Phone 1 से होगी। 

इस पोस्ट में हम Realme 10 Pro+ 5G की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना Nothing Phone 1 से कर रहे हैं। देखते हैं दोनों फोन्स में क्या समानताएं हैं और क्या अंतर है?  
 

Realme 10 Pro+ 5G, Nothing Phone 1: भारत में कीमत 


Realme 10 Pro+ 5G की भारत में कीमत Rs. 24,999 से शुरू होती है। यह कीमत इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs. 25,999 है, वहीं इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs. 27,999 है। यह Dark Matter, Hyperspace और Nebula Blue कलर ऑप्शंस में आता है। 

वहीं, Nothing Phone 1 को भारत में Rs. 29,999 में लॉन्च किया गया था। यह कीमत इसे 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसका हाई-एन्ड वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ Rs. 33,999 में आता है। इसके सभी वैरिएंट्स लॉन्च कीमत से अब Rs. 1,000 महंगे हो चुके हैं। यह फोन Cyber Rage और Dark Nova में आता है। 
Advertisement
 

Realme 10 Pro+ 5G, Nothing Phone 1: स्पेसिफिकेशन्स 


Realme 10 Pro+ 5G और Nothing Phone 1 ड्यूल सिम नैनो सपोर्ट में आते हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में, रियलमी एंड्राइड 13 पर बेस्ड रियलमी UI 4.0. पर काम करता है। वहीं, नथिंग में एंड्राइड 12 मिलता है। डिस्प्ले के मामले में, Realme 10 Pro+ 5G में 6.7-इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Nothing Phone 1 में इससे छोटी 6.55 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz का अडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। 
Advertisement

Realme 10 Pro+ 5G में ओक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 5G SoC के साथ 8GB तक की LPDDR4X रैम मिलती है। Nothing Phone 1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ SoC प्रोसेसर पावर देता है। इसके साथ 12GB तक की LPDDR5 रैम मिलती है। डाइनेमिक रैम एक्सपेंशन फीचर के साथ Realme 10 Pro+ 5G की मेमोरी को 16GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। 

फोटो और वीडियोज के लिए, Realme 10 Pro+ 5G के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108MP का सैमसंग HM6 मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाईड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Nothing Phone 1 की बात करें तो इसमें ड्यूल-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP के Sony IMX766 सेंसर के साथ OIS और EIS और 50MP का सैमसंग JN1 सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

Realme ने फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है। हालांकि, Nothing Phone 1 में भी फ्रंट में 16MP का Sony IMX471 सेंसर मिलता है। दोनों मॉडल्स 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में आते हैं। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के मामले में, Realme 10 Pro+ 5G और Nothing Phone 1 लगभग एक जैसे है। दोनों फोन्स में 5G और 4G LTE सपोर्ट मौजूद है। दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हालांकि, Nothing Phone 1 में वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस IP53 रेटिंग दी गई है और यह फेस रिकग्निशन सपोर्ट करता है जो रियलमी डिवाइस में नहीं मिलता है। 

Realme 10 Pro+ 5G में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Nothing Phone 1 में 4,500mAh की बैटरी के साथ 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • Bad
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing Phone 1, Nothing Phone 1 Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.