RBI का Paytm Payments Bank पर बड़ा एक्शन, 1 मार्च से कई सर्विस होंगी बंद, जानें हर डिटेल

RBI ने कहा कि Paytm Payments Bank को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक के अकाउंट में डिपॉजिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 11:11 IST
ख़ास बातें
  • Paytm Payments Bank की सर्विस में नए डिपॉजिट पर रोक लगा दी गई है।
  • Paytm Payments Bank की क्रेडिट ट्रांजेक्शन से प्रतिबंधित लगा दिया है।
  • RBI ने बैंक में लगातार नॉन-कंप्लायंस के चलते रोक लगाई है।

Paytm Payments Bank

Photo Credit: Paytm

भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank लिमिटेड की सर्विस में नए डिपॉजिट और क्रेडिट ट्रांजेक्शन से प्रतिबंधित लगा दिया है। RBI ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि एक ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बैंक ने नियमों और दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है, जिसके चलते RBI ने यह कदम उठाया है।

RBI ने कहा कि Paytm Payments Bank को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक के अकाउंट में डिपॉजिट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसमें कहा गया है कि वॉलेट समेत किसी भी क्रेडिट ट्रांजेक्शन की अनुमति नहीं होगी। आरबीआई ने कहा कि ग्राहकों को बाकि अमाउंट निकालने या इस्तेमाल की अनुमति होगी।
Advertisement

पेटीएम की पेरेंट कंपनी One 97 Communications ने बीते महीने बिना नौकरियों की संख्या बताए कॉस्ट कटिंग के तहत सोमवार को अपने वर्कफोर्स में मामूली कटौती की। हालांकि, कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया था जिसमें कहा गया था कि नॉन-बैंक लैंडर 1 हजार से ज्यादा नौकरियों में कटौती कर सकता है। स्पोक्सपर्सन ने रॉयटर्स को बताया कि "हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के चलते कर्मचारी लागत में 10-15 प्रतिशत की बचत कर पाएंगे।" 

इसकी वार्षिक रिपोर्ट से पता चला है कि अपने वित्तीय वर्ष के दौरान मार्च 2023 के आखिर तक Paytm के पास दुनिया भर में इसकी सभी यूनिट्स में लगभग 32,798 नियोजित कर्मचारी और 1,589 अनुबंधित कर्मचारी थे। अगस्त 2023 में Paytm के प्रेसिडेंट विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह चीनी फिनटेक दिग्गज Ant Financial की एक शाखा से अपनी स्थापित कंपनी में 628 मिलियन डॉलर (लगभग 5,195 करोड़ रुपये) की 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे, जिससे वह इसके अकेले सबसे बड़े शेयरधारक बन जाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reserve Bank of India, Paytm Payments Bank, Paytm, RBI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.