आईफोन 7 में नहीं होगा 3.5एमएम ऑडियो जैक, कथित केस लीक होने से खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2016 12:01 IST
ऐप्पल के इस महीने 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन लॉन्च करने की खबरें फिलहाल सुर्खियां बनी हुई हैं लेकिन इससे आईफोन 7 को लेकर आ रही खबरें और लीक नहीं रुकी हैं। ताजा लीक एक बार फिर उन रिपोर्ट की तरफ इशारा करती है जिनमें दावा किया गया कि कंपनी आईफोन 7 को पतला बनाने के लिए 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक खत्म करने वाली है।

लीक तस्वीरों में आनेवाले आईफोन 7 स्मार्टफोन का कथित केस दिख रहा है, और इस केस में कोई 'कट' (छेद) नहीं होने से इसके बिना 3.5 ऑडियो जैक के लॉन्च होने की संभावना है।

इन तस्वीरों के ट्विटर पर टिप्सटर @Onleaks ने पोस्ट किया है और इसमें हर तरफ से कवर को देखा जा सकता है। इस कवर में रियर कैमरा, चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर, पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन दिख रहे हैं लेकिन हेडफोन जैक के लिए कहीं कोई कट नहीं दिया गया है। बता दें कि आईफोन 6एस में हेडफोन पोर्ट नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल के साथ दिया गया है।
 

Let the leaks begin!... #Apple #iPhone7 pic.twitter.com/WBphT2zUsJ

— OnLeaks (@OnLeaks) March 9, 2016
इस कथित कवर के बीच में लाइटनिंग कनेक्टर के लिए दिया पोर्ट, स्पीकर ग्रिल के लिए दो समान चौंड़ाई वाले कट से घिरा हुआ है। इससे फोन में स्टीरियो स्पीकर होने के संकेत मिलते हैं। इसके साथ ही पिछली रिपोर्ट के उन दावों को भी हवा मिलती है जिनमें आईफोन 7 के लाइटनिंग हेडफोन और ब्लूटूथ हेडफोन होने की बात कही गई थी। बाकी सभी डिजाइन आईफोन 6 और 6एस मॉडल जैसा ही है। अबी तक फोन के कवर का डाइमेंशन पता नहीं लगा है। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीर से पता चलता है कि आईफोन 7 के इस कथित केस में आईफोन 6एस भी फिट हो सकता है।
Advertisement

आईफोन 7 के 6एस से 1मिलीमीटर ज्यादा पतले होने की बात भी पहले सामने आ चुकी है, आईफोन 6एसअभी 7.1 मिलीमीटर पतला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.