Redmi Note 6 Pro से कितना बेहतर है Redmi Note 7 Pro?

रेडमी नोट 6 प्रो की तुलना Redmi Note 7 Pro हर लिहाज से अपग्रेड है। चाहे बात डिस्प्ले की हो या प्रोसेसर की। कैमरा तो नए फोन की सबसे अहम खासियत है। हमने आपकी सुविधा के लिए Redmi Note 7 Pro की तुलना Redmi Note 6 Pro से की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 19:41 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन है Redmi Note 7 Pro
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
  • रेडमी नोट 6 प्रो को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था
Xiaomi ने आखिरकार भारत में Redmi Note 7 Pro के साथ Redmi Note 7 को लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 7 प्रो हैंडसेट के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। बता दें कि भारत पहला मार्केट है जहां Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो के रैम और स्टोरेज पर आधारित पर दो वेरिएंट उतारे गए हैं। इसे फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

रेडमी नोट 6 प्रो की तुलना Redmi Note 7 Pro हर लिहाज से अपग्रेड है। चाहे बात डिस्प्ले की हो या प्रोसेसर की। कैमरा तो नए फोन की सबसे अहम खासियत है। हमने आपकी सुविधा के लिए Redmi Note 7 Pro की तुलना Redmi Note 6 Pro से की है।
 

Redmi Note 7 Pro बनाम Redmi Note 6 Pro कीमत

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि Redmi Note 7 Pro की बिक्री 13 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। पहले दो कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro को बीते साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में आता है।
 

Redmi Note 7 Pro Vs Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।
Advertisement

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रेडमी नोट 7 प्रो बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.26 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड PieAndroid
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.26
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-नहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10MIUI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी-
ब्लूटूथ
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां-
यूएसबी ओटीजी
हां-
यूएसबी टाइप सी
हां-
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
एनएफसी
-नहीं
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-
जायरोस्कोप
हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  6. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.