POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!

POCO X8 Pro का रियर डिजाइन यहां नजर आता है। बैक पैनल फ्लैट दिख रहा है और कैमरा मॉड्यूल वर्टीकल नजर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2026 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर इस फोन को टीज किया गया है
  • रियर में पिल शेप सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है
  • कैमरा लेंस के रिंग मैटेलिक दिख रहे हैं

Poco ने Poco X8 Pro को टीज कर दिया है।

Photo Credit: Flipkart

Poco X8 सीरीज लॉन्च के बहुत करीब है। Poco ने Poco X8 Pro को टीज कर दिया है। कंपनी की ओर से सीरीज का एक मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज किया गया है। Flipkart पर इस फोन को टीज किया गया है जिसका नाम अभी तक पर्दे में है। मिडरेंज सीरीज को कंपनी ने neXt के साथ टीज किया है। संकेत मिलता है कि कंपनी POCO X8 Pro सीरीज को मार्केट में उतारने जा रही है। यहां से रिलीज डेट का इशारा भी मिलता है। 

POCO X8 Pro Launch Date in India

POCO X8 Pro का लॉन्च कथित तौर पर कंपनी ने निर्धारित कर दिया है। Xiaomiforall की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि POCO X8 Pro भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Flipkart वेबसाइट URL लिंक से इसकी जानकारी मिलती है। कंपनी ने फोन का डिजाइन भी टीज कर दिया है। डार्क ब्लू कलर में यह फोन नजर आ रहा है। 

POCO X8 Pro Design

POCO X8 Pro का रियर डिजाइन यहां नजर आता है। फोन में कंपनी ने एग्रेसिव सिग्नेचर डिजाइन दिया है। रियर में पिल शेप सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। फोन में फ्लैट किनारे देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने फोन को Stay tuned for neXt टैग के साथ टीज किया है। इसमें neXt के अंदर ब्रांड ने X को हाइलाइट किया है। बैक पैनल फ्लैट दिख रहा है और कैमरा मॉड्यूल वर्टीकल है। जिसके साथ-साथ LED फ्लैश रखा गया है। कैमरा लेंस के रिंग मैटेलिक दिख रहे हैं। POCO लोगो फोन के बॉटम में बाईं तरफ रखा गया है। 

POCO X8 Pro Specifications

POCO X8 Pro फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह फोन 50MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है जिसके साथ में OIS का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 6500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी ने टीजर पेज पर स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है लेकिन टीजर इशारा करता है कि मिडरेंज फोन में कंपनी धांसू स्पेसिफिकेशंस परोस सकती है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.